फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 66 लाख फॉलोअर्स हैं. हनी सिंह अक्सर अपने फोटोस और वीडियोस फैंस के साथ साझा करते देखे जाते हैं. हाल ही में उनकी छोटी बहन स्नेहा सिंह की सगाई हुई जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को साझा की.
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/01/image-16.png)
आपको बता दें कि हनी सिंह की छोटी बहन का नाम Sneha Singh है. उनकी सगाई निखिल से हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि निखिल स्नेहा को घुटने पर बैठकर अंगूठी के साथ प्रपोज कर रहे हैं.
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/01/image-17.png)
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हनी सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा मेरी छोटी बहन और स्नेहा की सगाई निखिल से हो गई. कृपया आप लोग इन दोनों को आशीर्वाद दें. इस वीडियो को अब तक 4.50 लाख से ज्यादा लाइक और 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/01/image-18.png)
वीडियो में देखा जा सकता है कि सगाई के दौरान निखिल ब्लैक सूट पहने हुए हैं वहीं हनी सिंह की छोटी बहन स्नेहा क्रीम कलर के सूट में नजर आ रही है. इन दोनों की जोड़ी देखने में खूबसूरत लग रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि निखिल घुटने पर बैठकर स्नेहा को अंगूठी देकर प्रपोज कर रहे हैं.
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/01/image-19.png)
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जब यह बात हनी सिंह ने लोगों से साझा की तो उनके फैंस स्नेहा और निखिल को बधाई देने लगे कुछ ही देर में बधाई देने वालों का तांता लग गया. आपको बता दें कि सगाई समारोह के दौरान जमकर नाच गाना भी हुआ.
वहीं अगर हनी सिंह के काम की बात करें तो उनका एक गाना 27 जनवरी को रिलीज होने वाला है. गाने का टाइटल है Saiyaan Ji होगा. इससे पहले क्रिसमस के मौके पर उनका गाना Jingle Bell रिलीज हुआ था. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. इससे पहले हनी सिंह का एक गाना First Kiss आया इस गाने ने यूट्यूब पर काफी धूम मचाई. हालांकि कुछ वक्त के लिए हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हो गए थे. लेकिन जब वह लौटे तो एक नए लुक और धमाकेदार गाने के साथ वापसी की.
- लाइमलाइट से कोसो दूर रहती हैअक्षय कुमार की बहन, खुद से 15 साल बड़े बॉयफ्रेंड से रचाई है शादी - August 1, 2022
- महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाजअब दिखने लगे हैं ऐसे, अब इन्हे पहचान पाना है काफी मुश्किल - August 1, 2022
- क्राइम पेट्रोल होस्ट अनूप सोनी ने राज बब्बर की बेटी के लिए पहले बीबी को दिया था धोखा, रंगे हाथ गए थे पकड़े - August 1, 2022