महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाज अब दिखने लगे हैं ऐसे, अब इन्हे पहचान पाना है काफी मुश्किल

वह दिन याद कीजिए जब आप रविवार का बड़े ही बेचैनी से इंतजार किया करते थे। उस समय दूरदर्शन पर हमारे पसंदीदा धारावाहिक कार्यक्रम महाभारत प्रसारित होता था। महाभारत देखते समय क्या मजाल की कोई उठकर चला जाए। पूरा परिवार एक साथ महाभारत देखता था। महाभारत शुरू होते ही उसमें एक खास तरह की धुन सुनाई देती थी “मैं समय हूं” यह एपिसोड के शुरू में ही दिखाया जाता था।

जब भी महाभारत की बात होती है तो बचपन की यादें यादें ताजा हो उठती है। खैर आपने महाभारत में जिन कलाकारों को कई साल पहले देखा था आजकल वह कैसे दिखते हैं। हम बात कर रहे हैं महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज की। नितीश भारद्वाज ने हीं महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाया था। साल 1938 के दौरान बी आर चोपड़ा कृत धारावाहिक महाभारत में कृष्ण की अभिनय के लिए उन्हें फाइनल किया गया था।

आज से करीब 27 साल पहले टीवी पर बी आर चोपड़ा के महाभारत शुरू हुई थी महाभारत में भगवान कृष्ण के रोल से नितीश भारद्वाज घर-घर में छा गए। 90 के दशक में लोग नितीश भारद्वाज को देखकर भगवान श्री कृष्ण ही समझ बैठते थे। आज इतने सालों बाद भी लोग उन्हें इसी रूप में याद करते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि छोटे पर्दे पर आज तक नितीश भारद्वाज के जैसा श्री कृष्ण का किरदार कोई और नहीं निभा सका। उनके दमदार अभिनय की बदौलत ही उनके कई प्रशंसक बन गए।

महाभारत में कृष्ण की छवि के ही कारण आज भी लोग उन्हें कृष्ण के रूप में जानते हैं। महाभारत के बाद इन्होंने कई दूसरे धार्मिक धारावाहिक में काम किया। इन्होंने मराठी इंडस्ट्री में अभिनय के अलावा राजनीति की दुनिया में भी हाथ आजमाए लेकिन महाभारत के जैसी उन्हें कहीं और सफलता नहीं मिली। नीतीश भारद्वाज बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सदस्य भी बने।

whatsapp channel

google news

 

आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 1996 में जमशेदपुर से लोकसभा सांसद गए। इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इनको मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग निगम के अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी। पहले अभिनय की दुनिया से राजनीति में गए फिर राजनीति की दुनिया से अभिनय की दुनिया में रम गए। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के साथ मोहनजोदड़ो में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने दुर्जन का किरदार निभाया।

नितेश भारद्वाज मुंबई के वेटरनरी कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की है। फिल्मों में आने से पहले नीतीश पहले डॉक्टरी किया करते थे लेकिन इस पेशे में उनका मन नहीं लगा। इसके बाद वह 1987 में बॉलीवुड की दुनिया में कूद गए।

अगर इनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने दो-दो शादियां की है। इनकी पहली शादी 1991 में मनीषा पटेल से हुई थी इसके बाद उन्होंने साल 2008 में मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस स्मिता घाटे से दूसरी शादी की। फिलहाल नितीश भारद्वाज अपने परिवार के साथ आज सुखी जिंदगी जी रहे हैं।

Share on