Shinzo Abe Net Worth: नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, जानें कितने प्रोपर्टी के थे मालिक

Shinzo Abe Net Worth: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Japan Ex-Prime Minister Shinzo Abe) को आज एक सभा के दौरान 42 साल के शख्स ने गोली (Shinzo Abe Gun Shoot Case) मार दी। गोली लगने के बाद तुरंत उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उनके सर में चोट लग गई और सर से खून बहने लगा। गंभीर हालत में जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली

कौन है शिंजो आबे (Who is Shinzo Abe)

1993 में शिंजो आबे को पहली बार जापान की प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गया था। इसके बाद साल 1999 में वह स्वास्थ्य कल्याण समिति के निदेशक और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सामाजिक मामलों के विभाग के निर्देशक बनें। साल 2000 से 2003 तक उन्होंने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के स्टाफ के उपप्रमुख पदभार को संभाला।

Shinzo Abe

whatsapp channel

google news

 

शिंजो आबे का राजनीतिक सफर और कार्यकाल (Shinzo Abe Political Career)

इसके बाद शिंजो आबे पीएलडी के मुख्य कैबिनेट सचिव पद पर नियुक्त रहे। साल 2006 में 26 सितंबर को उन्होंने पहली बार जापान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद साल 2007 में 12 सितंबर को उन्होंने अपने तबीयत खराब होने के कारण इस्तीफा दे दिया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद 26 सितंबर 2012 को एक बार फिर उन्होंने पीएलडी के नेतृत्व में दूसरी बार चुनाव लड़ा और 26 दिसंबर को जापानी संसद द्वारा एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाए गए।

Shinzo Abe

जापान के विकास में शिंजो आबे ने निभाई अहम भूमिका

शिंजो आबे ने जापान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। यही वजह थी कि साल 2012 के बाद 2017 में भी एक बार फिर उन्होंने शानदार जीत हासिल करते हुए दोबारा प्रधानमंत्री पद हासिल किया। हालांकि 28 अगस्त 2020 को फिर तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

Shinzo Abe

शिंजो आबे का परिवार (Shinzo Abe Family)

शिंजो आबे का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके दादा से लेकर उनके पिता तक ने जापान की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है शिंजो आबे के दादा नोबूसुके किशी साल 1957 से 1960 तक जापान के प्रधानमंत्री पद को संभाल चुके हैं। शिंजो आबे के पिता शिंटारो आबे ने भी साल 1982 से 1986 तक जापान के विदेश मंत्री का पदभार संभाला है।

Shinzo Abe

कौन है शिंजो आबे की पत्नी (Shinzo Abe Wife Akie Abe)

शिंजो आबे की पत्नी का नाम अकई आबे है। शिंजो आबे और अकई आबे ने साल 1987 में शादी की थी। शिंजो आबे की पत्नी आकई आबे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती है। हालांकि एक दौर में उन्होंने बतौर आरजे भी काफी प्रसिद्धि हासिल की है।

Shinzo Abe

जापान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नाम कई उपाधि

शिंजो आबे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पैदा होने वाले जापान के पहले प्रधानमंत्री हैं। शिंजो आबे ने युद्ध के बाद जापान के तीसरे सबसे लंबे समय तक बतौर प्रधानमंत्री पद संभालने वाले व्यक्ति का खिताब भी अपने नाम किया है। ट्रंप टावर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले भी वह पहले विदेशी नेता थे।

Shinzo Abe

जब दूसरी बार प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा (Why Shinzo Abe Resigned as Prime Minister)

28 अगस्त 2020 को शिंजो आबे ने अपनी तबीयत बिगड़ने के बाद दूसरी बार जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अल्सरेटिव कोलाइटिस से पीड़ित है, जो एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के अंगों में सूजन आ जाती है।

Shinzo Abe

क्या है शिंजो आबे की नेटवर्थ (Shinzo Abe Net Worth)

बात शिंजो आबे की निजी जिंदगी की करें तो बता दें शिंजो आबे और उनकी पत्नी आकई आबे की कोई संतान नहीं है। शिंजो आबे की नेटवर्क 10 मिलियन के करीब है। इसके अलावा भारत सरकार की ओर से साल 2021 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Share on