Seema Haider और Sachin की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म, वायरल हुए ‘कराची टू नोएडा’ के डायलॉग्स; देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 अगस्त 2023, 4:58 अपराह्न

Karachi to Noida Film: सीमा हैदर और सचिन मीना की पबजी वाली लव स्टोरी पर फिल्म बन रही। इस फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ रखा गया है।

Karachi to Noida Film: पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीणा का नाम आज सिर्फ इन दोनों देशों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर में दोनों के नाम के साथ-साथ उनकी लव स्टोरी का जिक्र किया जा रहा है। यह बात किसी के भी गले से नहीं उतर रही कि पाकिस्तान की सीमा हैदर को भारत के सचिन मीना से पबजी पर प्यार हुआ और वह सचिन के लिए अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान की सरहद पार कर नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुस गई। इतना ही नहीं दोनों ने शादी भी कर ली और एक साथ रहने भी लगे। वही अब इस अनोखी कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी चल रही है। फिल्म का नाम कराची टू नोएडा होगा, जिसका ऑडिशन शुरू हो गया है।

सीमा हैदर और सचिन मीणा की Karachi to Noida Film

सीमा हैदर और सचिन मीना की यह पबजी वाली लव स्टोरी फिल्म मेकर्स को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है। यही वजह है कि इसे अब सिल्वर स्क्रीन पर भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ रखा गया है। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। बता दे इस फिल्म को जॉनी फायरफॉक्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इससे पहले सीमा हैदर को अमित जानी की ही और से एक दूसरे वेंचर में रॉ एजेंट का रोल भी ऑफर किया जा चुका है। इस तरह सीमा हैदर के पास अब एक साथ दो-दो फिल्मों के ऑफर है।

शुरू हुआ सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी का ऑडिशन

सीमा हैदर और सचिन मीना की प्रेम कहानी पर बनने जा रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ के लिए आज जॉनी फायरफॉक्स प्रोडक्शन ने ऑडिशन भी लेना शुरू कर दिया है। ऑडिशन का वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सीमा हैदर के रोल के लिए ऑडिशन लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख भौच्चका हुए फैंस, राखी सावंत बोली- वो बदला लेने वापस आया हैं

बता दे सीमा हैदर और सचिन मीना पर बनने जा रही फिल्म की स्टार कास्ट के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। इस फिल्म में सीमा हैदर और सचिन मीना के रोल को निभाने के लिए लगातार कई ऑडिशन लिए गए हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि अब तक स्टार कास्ट को लेकर कोई कंफर्म नाम सामने नहीं आया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।