सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख भौच्चका हुए फैंस, राखी सावंत बोली- वो बदला लेने वापस आया हैं

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 अगस्त 2023, 3:33 अपराह्न

sushant singh rajput look alike: हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख लोग ना सिर्फ हैरानगी जता रहे हैं

sushant singh rajput look alike: सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन यादगार चेहरों में से एक हैं, जिन्हें भूल पाना लोगों के लिए बिल्कुल आसान नहीं है। सुशांत को 2020 में उनके बांद्रा स्थित घर में मृत पाया गया था। इस खबर ने उनके फैंस को बुरी तरह तोड़ दिया था। हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुशांत का नाम ट्रेंड कर रहा है। दरअसल हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख लोग ना सिर्फ हैरानगी जता रहे हैं, बल्कि एक बार फिर बॉलीवुड के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कमेंट सेक्शन में राखी सावंत ने भी काफी गुस्से भरे अंदाज में रिएक्शन दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल (sushant singh rajput look alike) को देख किस पर भड़की राखी सावंत?

हाल फिलहाल सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेमस पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद राखी सावंत भड़क गई है। यही वजह है कि उन्होंने कमेंट सेक्शन में एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। बता दे राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर कई बार एक्टर को न्याय दिलाने के मुद्दे को उठाया है। वही इस वीडियो पर भी राखी सावंत ने कमेंट किया है।

इस दौरान सुशांत के हमशक्ल के वीडियो पर राखी सावंत ने कमेंट करते हुए लिखा- वह बदला लेने के लिए आया है, कर्मा। बता दें राखी के अलावा भी इस पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। इस दौरान कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ओ माय गॉड, इतना सिमिलर… अब सुशांत सिंह राजपूत की कमी महसूस नहीं होगी। इस वीडियों को देख आपकों कैसे महसूस हुआ कमेंट कर जरूर बताये।

ये भी पढ़ें- Gadar 2 के लिए सनी देओल ने वसूली है इतनी मोटी रकम, अमीषा पटेल की फीस जान लगेगा 440W का झटका

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।