Friday, June 9, 2023

आकांक्षा दुबे का प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी देता था समर सिंह, जबरदस्ती बनाए थे शारीरिक संबध

Akanksha Dubey And Samar Singh Video: आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बेटी के आत्महत्या मामले में उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही फरार चल रहा था। 6 अप्रैल को पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Akanksha Dubey And Samar Singh

मधु दुबे ने लगाए समर सिंह पर आरोप

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बेटी के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह ने उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान उसने कुछ प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो भी लिए थे। वे लगातार आकांक्षा को उन्हें लीक करने की धमकी देता था, जिसके चलते आकांक्षा दुबे मानसिक तनाव में थी।

Akanksha Dubey Mother

whatsapp-group

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में मधु दुबे कोट पहुंच गई है और न्याय की गुहार लगा रही हैं। मधु दुबे ने बेटी के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। मधु दुबे का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। अभिनेत्री की मां ने बताया कि समर सिंह उनकी बेटी का 3 साल से शोषण कर रहा था। वह उसे शादी का झूठा दिलासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। उसने इसके कई प्राइवेट वीडियो भी बनाए थे और वे लगातार लीक करने की धमकी दे रहा था।

google news

ये भी पढ़ें- बड़ा खुलासा: समर सिंह ने आकांक्षा दुबे के साथ बनाये थे शारिरीक संबंध, आपत्तिजनक वीडियो से करता था ब्लैकमेल

Akanksha Dubey And Samar Singh

आकांक्षा दुबे के साथ मारपीट करता था समर सिंह

उन्होंने बताया कि वह उनकी बेटी के साथ मारपीट भी करता था। एक बार उन्होंने अपनी बेटी को समर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कहा था, तब आकांक्षा ने यह बोल कर डाल दिया था कि वह ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा लेकिन वह नहीं सुधरा। वह बार-बार उनकी बेटी को टॉर्चर कर रहा था। इतना ही नहीं मधु दुबे ने यह भी कहा कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने 21 मार्च को उनकी बेटी आकांक्षा दुबे को मारने की धमकी भी दी थी।

Akanksha Dubey And Samar Singh

समर सिंह ने कहा आकांक्ष संग नहीं था कभी भी कोई रिश्ता

वहीं दूसरी ओर पूछताछ में समर सिंह सीधे तौर पर आकांक्षा दुबे के साथ किसी भी तरह के रिलेशन से साफ इंकार कर रहा है। पूछताछ के दौरान समर सिंह ने कहा है कि दोनों के बीच सिर्फ काम के सिलसिले में मुलाकात होती थी। दोनों सिर्फ काम को लेकर ही बातचीत करते थे। दोनों के बीच कोई भी रिलेशन नहीं था।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles