बड़ा खुलासा: समर सिंह ने आकांक्षा दुबे के साथ बनाये थे शारिरीक संबंध, आपत्तिजनक वीडियो से करता था ब्लैकमेल

Akanksha Dubey Mother On Samar Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत को 10 दिन से ज्यादा गुजर चुके हैं। आकांक्षा दुबे के कथित आत्महत्या मामले में जहां एक ओर उनकी मां मधु दुबे और परिवार वाले उनके बॉयफ्रेंड भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे है, तो वहीं अब आकांक्षा दुबे की मां इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच गई है। मधु दुबे ने पुलिस पर इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं।

बेटी के लिए न्याय मांगने कोर्ट पहुंची आकांक्षा दुबे की मां

मधु दुबे ने बेटी की हत्या मामले में याचिका दायर कर कोर्ट से इस मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में करने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस ने अब तक इस मामले में जांच पड़ताल को लेकर उन्हें कोई बयान नहीं दिया है। वहीं इस मामले पर कोर्ट ने सारनाथ थाने से स्टेटस रिपोर्ट तलब करने को कहा है। बता दे की आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी। इस दौरान उनका शव फंदे से लटका हुआ था। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

whatsapp channel

google news

 

आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। वहीं आकांक्षा दुबे की मां का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, इसमें उसके बॉयफ्रेंड समर सिंह का हाथ है। समर सिंह और उनकी बेटी की मुलाकात 3 साल पहले हुई थी। उसने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। समर सिंह के पास आकांक्षा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी है, जिसे लेकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह उनकी बेटी के साथ मारपीट भी करता था और उसका सारा पैसा भी ले लेता था। समर सिंह नहीं चाहता था कि उनकी बेटी किसी भी दूसरे एक्टर के साथ काम न करें और 21 मार्च को भी इस बात को लेकर उसने बेटी को मार डालने की धमकी दी थी।

आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड समर सिंह गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस ने आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में बीते 10 दिनों से फरार चल रहे समर सिंह को बीती रात गुड़गांव में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस समर सिंह से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर ही आगे की कार्रवाई का खुलासा होगा। बता दे समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस ने समर सिंह की तलाश में 2 दिन पहले लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया था।

Share on