Akanksha Dubey And Samar Singh Video: आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बेटी के आत्महत्या मामले में उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही फरार चल रहा था। 6 अप्रैल को पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मधु दुबे ने लगाए समर सिंह पर आरोप
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बेटी के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह ने उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान उसने कुछ प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो भी लिए थे। वे लगातार आकांक्षा को उन्हें लीक करने की धमकी देता था, जिसके चलते आकांक्षा दुबे मानसिक तनाव में थी।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में मधु दुबे कोट पहुंच गई है और न्याय की गुहार लगा रही हैं। मधु दुबे ने बेटी के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। मधु दुबे का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। अभिनेत्री की मां ने बताया कि समर सिंह उनकी बेटी का 3 साल से शोषण कर रहा था। वह उसे शादी का झूठा दिलासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। उसने इसके कई प्राइवेट वीडियो भी बनाए थे और वे लगातार लीक करने की धमकी दे रहा था।
ये भी पढ़ें- बड़ा खुलासा: समर सिंह ने आकांक्षा दुबे के साथ बनाये थे शारिरीक संबंध, आपत्तिजनक वीडियो से करता था ब्लैकमेल
आकांक्षा दुबे के साथ मारपीट करता था समर सिंह
उन्होंने बताया कि वह उनकी बेटी के साथ मारपीट भी करता था। एक बार उन्होंने अपनी बेटी को समर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कहा था, तब आकांक्षा ने यह बोल कर डाल दिया था कि वह ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा लेकिन वह नहीं सुधरा। वह बार-बार उनकी बेटी को टॉर्चर कर रहा था। इतना ही नहीं मधु दुबे ने यह भी कहा कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने 21 मार्च को उनकी बेटी आकांक्षा दुबे को मारने की धमकी भी दी थी।
समर सिंह ने कहा आकांक्ष संग नहीं था कभी भी कोई रिश्ता
वहीं दूसरी ओर पूछताछ में समर सिंह सीधे तौर पर आकांक्षा दुबे के साथ किसी भी तरह के रिलेशन से साफ इंकार कर रहा है। पूछताछ के दौरान समर सिंह ने कहा है कि दोनों के बीच सिर्फ काम के सिलसिले में मुलाकात होती थी। दोनों सिर्फ काम को लेकर ही बातचीत करते थे। दोनों के बीच कोई भी रिलेशन नहीं था।