Russian-Ukraine: बेहद खतरनाक है रुस की ये Missiles, इन्ही से रुस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, जानें क्या है खूब‍ियां

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 अक्टूबर 2022, 10:21 पूर्वाह्न

Russia-Ukraine Missiles War: रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब दोनों देशों के बीच तोपों के बाद मिसाइल वह भी शुरू हो गई है

Russia-Ukraine Missiles War: रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब दोनों देशों के बीच तोपों के बाद मिसाइल वह भी शुरू हो गई है। यूक्रेन की राजधानी कीवी पर सोमवार को हुए हमले में रूस ने लगातार कई मिसाइलें दागी, जिससे पूरा यूक्रेन दहल गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इस हमले को लेकर कहना है कि रूस की लंबी दूरी की मिसाइलों ने यूक्रेन में ऊर्जा सैन्य और संचार सुविधाओं को निशाना बनाया है।

वही दूसरी और इस हमले पर यूक्रेन सेना प्रमुख जनरल वलेरी ने ट्वीट कर बताया कि रूसी सेना ने अब तक 83 मिसाइलें दागी है, जिनमें 43 मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए निष्क्रिय कर दिया गया है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर रूस ने इनमें से कौन सी मिसाइलों का इस्तेमाल किया है और क्या है इन मिसाइलों की खूबियां… इन मिसाइलों की खूबियों को लेकर लोग लगातार सवाल कर रहे हैं।

Russian Iskander missile

 

रूसी इस्कंदर मिसाइल ने यूक्रेन में मचाई तबाही

सोमवार को रूस की ओर से यूक्रेन में दागी गई इस्कंदर मिसाइल ने भारी तबाही मचाई है। इस मिसाइल को साल 2006 में रूसी सेना ने अपने खेमे में शामिल किया था। इस्कंदर मिसाइल 480 से 700 किलोमीटर तक परमाणु और गैर परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम मानी जाती है। इस मिसाइल की गति 5.9 में की है। इसकी क्षमता से अमेरिका खुद भी हैरान रहता है। यह मिसाइल पारंपरिक और वारहेड के साथ न्यूक्लियर वारहेड के लिए भी सक्षम मानी जाती है। रूस की इस्कंदर मिसाइल की लॉन्चिंग का वीडियो दुनिया भर में सैन्य ताकत सैन्य पराक्रम का अनुभव कराता है।

हथियारों से लैस होती है इस्कंदर मिसाइल

इसके अलावा इस्कंदर मिसाइल सिस्टम में कई तरह के हथियार भी शामिल है। इस सिस्टम में मिसाइल परमाणु हथियार को आसानी से ले जाया जा सकता है। रूस ने स्कड मिसाइल को बदलने के लिए इस्कंदर मिसाइल को अपने खेमे में शामिल किया था। मालूम हो कि इस मिसाइल सिस्टम को साल 1988 में डिजाइन किया गया था। रूस की इकलौती ऐसी मिसाइल है, जो किसी बड़े महाद्वीप के आधे तट को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। रूस की सरमत एक इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। खास बात ये है कि यह 15,880 मील प्रति घंटे की रफ्तार से लक्ष्‍य को तबाह करने में सक्षम बताई जाती है। रूस का इस मिलाइल को लेकर कहना है कि इस्कंदर और हाइपरसोनिक किंझल मिसाइलों का भी उत्पादन कर रहा है।

Russian Iskander missile

रूसी के टीयू-93 बम ने धमकाया यूक्रेन

हाल ही में हुए हमले में रूसी सेना ने यूक्रेन पर टीयू-93 बम से भी हमला किया था। रूसी के टीयू-93 बम को फादर आफ आल बम भी कहा जाता है। हालांकि इस बम को लेकर पहले से यह दावा किया जा रहा था कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन में फादर आफ आल बाम्ब का इस्तेमाल कर सकता है।

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी सेना को इसके इस्तेमाल के लिए आदेश भी दे रखे थे। बता दे रूस ने इस बम को वर्ष 2007 में विकसित किया था। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक और गैर परमाणु हथ‍ियार माना जाता है। इस बम का वजन 7100 किलोग्राम है और यह एक बार में 44टन टीएनटी की ताकत का धमाका कर सकता है।

रूसी के टीयू-93 बम की विनाशकारी ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह बम एक बार में 300 मीटर से भी ज्यादा के एरिये को एक झटके में जलाकर खाक कर देता है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।