रूस ने फेंका विशाल बम, यूक्रेनियों ने इस तरह किया डिफ्यूज की विश्व में हो रही चर्चा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 मार्च 2022, 8:34 अपराह्न

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग जारी है। ऐसे में दोनों देशों के बीच छिड़ी इस जंग में करीबन 20 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ कर जा चुके हैं। वहीं यूक्रेन के बड़े शहर भी रूस की मचाई इस तबाही (Russia and Ukraine war) से तबाह हो गए हैं। दोनों देशों के बीच छिड़ी इस जंग में बड़ी बात यह है कि 14 दिन बाद भी रूस यूक्रेन की राजधानी की पर कब्जा नहीं कर पाया है। ऐसे में दुनिया के कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान भी कर दिया है। वहीं अब यूक्रेन से एक नया वीडियो (Russia Thrown a Huge Bomb In Ukrainian) सामने आया है, जिसकी झलक देख हर कोई हैरान हो गया है।

Russia Thrown a Huge Bomb In Ukrainian

रूस ने यूक्रेन पर फेंका बम

इस वायरल वीडियो को @Charles_Lister नाम के एक ट्वीटर हैंडलर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- रूस ने यह बम एक इमारत को उड़ाने के लिए खास तौर पर वहां गिराया था, लेकिन यूक्रेन वालों ने इसे दो हाथ और एक पानी की बोतल से डिफ्यूज कर दिया।

Russia Thrown a Huge Bomb In Ukrainian

इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कैसे शख्स ने पानी डालकर और दूसरे ने उसे बड़े आराम से डिफ्यूज कर दिया है। इसके बाद उन्होंने उसे निकालकर अलग-अलग भी कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोग अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो अब तक कई लाख के व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है। वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि इस बम के ऊपर सफेद कपड़ा क्यों ढका हुआ है…तो वहीं कुछ लोगों ने इन दोनों सैनिकों के काम को देख कर डर भी जताया है। इस दौरान कई लोगों ने कहा कि- इस वीडियो को देखते-देखते उनकी तो सांसे अटक गई थी, कि कहीं यह बम फट ना जाए।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।