Rinku Singh Networth: कहते हैं मेहनत करने वाले कभी भी किस्मत के भरोसे नहीं बैठते हैं और अपनी मेहनत के बदौलत अपना नाम बनाते हैं। रिंकू सिंह का नाम आज क्रिकेट फैंस के जुबान पर रहता है। KKR के टीम से खेलने वाले रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच बॉल में पांच छक्के जड़कर खूब नाम कमाया था।
Rinku Singh Networth: करोड़ों के मालिक है रिंकू सिंह
पांच छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह क्रिकेट फैंस के दिलों पर छा गए हैं। कभी एक-एक रुपए के रिंकू सिंह मोहताज थे लेकिन आज उनकी सालाना कमाई 50 से 70 लाख रुपए के बीच है। उनका नेटवर्थ 6.12 करोड रुपए है।
KKR से हर मैच के लिए मिलते हैं 4.23 लाख रुपए
रिंकू सिंह फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स से मैच खेलते हैं और उन्हें हर मैच के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स 4.3 लख रुपए देती है। रिंकू सिंह मध्यक्रम में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। उनके बल्लेबाजी का लोग फैन हैं।
Also Read: भारत का यह पूर्व क्रिकेटर बनेगा Team India का अगला कोच, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल हुआ खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिंकू सिंह ने हाल ही में अलीगढ़ में एक होटल में 50 लख रुपए का अनुदान किया है। इस होटल के द्वारा गरीब क्रिकेटर बच्चों को सस्ते दर पर खाना खिलाया जाएगा और प्रैक्टिस का बंदोबस्त करवाया जाएगा।
अलीगढ़ में रिंकू सिंह बना रहे हैं आलीशान घर
रिंकू सिंह ने अभी हाल ही में ओजोन सिटी अलीगढ़ में 200 गज का दो प्लॉट खरीदा है। यहां घर तैयार हो जाने के बाद रिंकू सिंह यहां ही रहेंगे। जल्दी उनका घर बनकर तैयार हो जाएगा। क्रिकेटर ने बहुत पास से गरीबी देखा है और एक समय में उनके पिता घर-घर सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे। आज भी उनका भाई अलीगढ़ में ई रिक्शा चलाता है। उनका परिवार दो कमरों के मकान में रहता है।
Share on