Ram Navami 2024: रामनवमी से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, गुरु की चाल बदलने से शुरू होंगे अच्छे दिन

Ram Navami 2024 : रामनवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के सातवें स्वरूप भगवान श्री राम का इस दिन जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन अयोध्या में राजा दशरथ के यहां भगवान श्री राम का जन्म हुआ था।

बड़े धूमधाम से भगवान श्री राम का रामनवमी के दिन पूजा पाठ किया जाता है। भगवान श्री राम और मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और जिंदगी में आने वाले कष्ट दूर होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। बृहस्पति दोपहर 2:57 पर भरणी नक्षत्र से निकलकर कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। तो आईए जानते हैं किन राशियों के किस्मत में होगा बदलाव…..

मेष राशिफल

मेष राशि की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी और घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। मेष राशि के जातकों के भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन में भी खुशी आएगी।

सिंह राशिफल

रामनवमी के त्यौहार के साथ ही सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और उनके सभी सपने सकार हो जाएंगे। सिंह राशि वालों को अच्छे जॉब का ऑफर मिल सकता है और घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

whatsapp channel

google news

 

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि के जातकों के धन संपदा में बढ़ोतरी होगी और किसी भी कार्य में अगर बाधा आ रही है तो वह दूर हो जाएगी।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों की नौकरी कारोबार में तरक्की मिलेगी और व्यापार में धन लाभ का अवसर बन रहा है। वृश्चिक राशि वालों के करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी और लंबे समय से कोई बकाया धन फसा हुआ है तो वह वापस मिल जाएगा। संतान के पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

Share on