निधन के बाद महारानी एलिजाबेथ-2 के शव का 10 दिन तक आखिर क्यों नहीं होगा अंतिम संस्कार, जानें वजह?

ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ-2 का गुरुवार को निधन (Queen Elizabeth-2 Death) हो गया। 96 साल की उम्र (Queen Elizabeth-2 Age) में महारानी एलिजाबेथ-2 ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एलिजाबेथ के निधन (Queen Elizabeth-2 Pass Away) से ब्रिटेन सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में शोक की लहर है। हर कोई अपने अंदाज में महारानी एलिजाबेथ-2 के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। बता दे गुरुवार देर रात महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth-2 Life Journey) ने दुनिया को अलविदा कहा था, लेकिन उनके शव को 10 दिन तक रखा जाएगा। क्या है इसके पीछे की वजह? आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं…

कैसी रही महारानी एलिजाबेथ-2 के शासन काल की जर्नी

  • महारानी एलिजाबेथ-2 का अंतिम संस्कार 2 सप्ताह के अंदर लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि महारानी एलिजाबेथ के अंतिम दर्शन करने के लिए दुनिया के तमाम देशों के नेता पहुंचेंगे।
  • महारानी एलिजाबेथ-2 का मृत शरीर स्कॉटलैंड में होलीरूड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अगले सप्ताह सोमवार को रॉयल ट्रेन द्वारा उनके ताबूत को लंदन लाया जाएगा। इस कड़ी में बकिंघम पहला पढ़ा बताया जा रहा है।
  • महारानी एलिजाबेथ-2 की शख्सियत दुनिया भर के तमाम देशों में प्रसिद्ध थी। वह केवल यूनाइटेड किंगडम में ही लोकप्रिय नहीं थी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा सहित 14 पूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों की रानी और राज्य की प्रमुख भी रह चुकी थी।
  • महारानी एलिजाबेथ-2 की कामयाबी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि साल 2015 में उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को भी पीछे छोड़ दिया था और सबसे लंबे कार्यकाल तक सेवा करने वाली ब्रिटिश सम्राट की पहली महारानी बन गई थी। साथ ही इस साल वह दुनिया की दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली सम्राट बनीं।
  • महारानी एलिजाबेथ-2 के सबसे बड़े बेटे 73 साल के चार्ल्स कई दशकों से चले आ रहे प्रोटोकॉल के मुताबिक अब राजा का पदभार संभालेंगे। वहीं विलियम कैट प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स होंगी।
  • गुरुवार देर रात जैसे ही महारानी एलिजाबेथ के निधन की खबर सामने आई, दुनियाभर के तमाम देशों के नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में शोक जताते हुए महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Share on