रूकिये! अब गांधी मैदान से नहीं बल्कि फुलवारीशरीफ से खुलेंगी सरकारी बसें, यहा बन रहा दूसरा ISBT

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में राज्य के दूसरा ISBT के परिवहन कंपलेक्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर महीने के अंत तक इसके पहले फेस का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही इसमें बनने वाले भवनों में डीटीओ ऑफिस का नया भवन, बीएसआरटीसी मुख्यालय (BSRTC Headquarters) और बस टर्मिनल भी बनकर तैयार होंगे। बता दें इसके साथ ही परिवहन कांपलेक्स में इनके शिफ्ट होने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि अक्टूबर महीने के आखिर तक इनके परिवहन कांपलेक्स में पूरी तरह से शिफ्ट हो जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है।

कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगी आवास सुविधा

बीएसआरटीसी और परिवहन विभाग (Transport Department) के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए इसमें 42 फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। बता दे फ्लैटों का यह निर्माण कार्य सितंबर महीने के अंत तक पूरा हो सकता है। साथ ही इसमें काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को इसके निर्माण के बाद इसमें रहने की सुविधा भी मिल जाएगी। बीएसआरटीसी के सेंट्रल वर्कशॉप का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन इसे पूरा होने में अभी वक्त लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह अक्टूबर तक पूरा हो सकता है और इसे इसी साल नवंबर से चालू किया जा सकता है।

इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए लगाये जायेंगे पॉइंट

मालूम हो कि फुलवारी डिपो (Phulwari Sharif Bus Stop) के पुराने वर्कशॉप की जगह इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां निगम की खराब बसों की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। बता दे यह वह बसे हैं जो डिपो डिवीजन में नहीं आती। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए यहां 5 पॉइंट भी बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसों के साथ ही परिवहन कांपलेक्स को जगदेव पथ के पास बेली रोड से जोड़ने के लिए 18 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

अब यहां से मिलेगी सरकारी बसें

ताजा जानकारी में यह भी बताया गया कि परिवहन कांपलेक्स के निर्माण के पूरा होने के बाद बिस्कोमान भवन सीडीटीओ को यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। साथ ही सुल्तान पैलेस से परिवहन कार्यालय का मुख्यालय भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें इस बदलाव से सबसे ज्यादा असर लोगों के आम जनजीवन पर पड़ेगा, क्योंकि बांकीपूर बस डिपो शिफ्ट हो जाएगा, जिसके बाद लोगों को बस पकड़ने के लिए गांधी मैदान (Gandhi Medan) सरकारी बस स्टैंड के बजाय परिवहन कंपलेक्स फुलवारी शरीफ जाना होगा।

whatsapp channel

google news

 
Share on