बिना शादी के ही अंगद बेदी के बच्चे की मां बन गई थीं नेहा धूपिया, खबर सुन घरवालों ने किया था ऐसा काम

Neha Dhupia And Angad Bedi: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने साल 2018 में बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी। ऐसे में जब उनकी शादी की खबर सामने आई, तो उसने सभी को चौंका दिया। आज अंगद और नेहा की एक प्यारी सी बेटी है और दोनों बीते साल ही एक बेटे के माता-पिता भी बने हैं। अंगद बेदी और नेहा धूपिया की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। ऐसे में उनकी शादी की चर्चा हर बार खबरों के गॉसिप गलियारों में सुर्खियां बटोरती है।

Neha Dhupia And Angad Bedi

नेहा धूपिया ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था और इसी के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं की लिस्ट में भी शुमार हो गई थी। नेहा धूपिया की सुपरहिट फिल्मों में कयामत, शीशा और जूली जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। इन सुपरहिट फिल्मों से नेहा धूपिया ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपना नाम कमा लिया था। नेहा धूपिया का नाम साल 2018 में अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी संग शादी की खबरों को लेकर तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की।

Neha Dhupia And Angad Bedi

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की लव स्टोरी

अंगद बेदी पहली नजर में नेहा धूपिया को दिल दे बैठे थे। नेहा उन्हें पहली नजर में अच्छी लगने लगी थी। हालांकि शुरुआत में अंगद बेदी की तरफ से यह एकतरफा प्यार था। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी, इसके बाद यह मुलाकाते बढ़ने लगी और फाइनली अंगद ने नेहा को प्रपोज कर दिया, लेकिन तब नेहा ने उनके प्यार को ठुकरा दिया था। ऐसे में रिजेक्ट होने के बाद भी अंगद बेदी ने हार नहीं मानी और वह नेहा धूपिया के साथ ज्यादा समय बिताने लगे। बीते वक्त के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत हो गया और बात शादी तक पहुंच गई।

Neha Dhupia And Angad Bedi

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। ऐसे में जब नेहा धूपिया ने गुपचुप तरीके से शादी की तो उनकी शादी के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ, जिसे खुद नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इस दौरान नेहा ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके घर वालों को यह पता चला कि वह बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई है, तो सभी लोग काफी नाराज हो गए थे। हालांकि बाद में सभी ने उनकी बात को समझ लिया और दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए।

whatsapp channel

google news

 
Neha Dhupia And Angad Bedi

अंगद से शादी के कुछ महीने बाद ही नेहा धूपिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। अंगद और नेहा धूपिया की बेटी का नाम मेहर है। इसके बाद साल 2021 में नेहा ने एक बेटे को भी जन्म दिया, जिसका नाम गुरिक सिंह बेदी है। नेहा धूपिया के वर्क फ्रेंड की बात करें तो बता दें कि इन दिनों भले ही वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव ना हो, लेकिन वह कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें –

Share on