अपने उसूलों के काफी पक्के हैं मुकेश अम्बानी, कैसे भी हालात कभी नहीं करते इससे समझौता

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 08 फरवरी 2021, 6:14 अपराह्न

मुकेश अंबानी उद्योग जगत में दुनिया भर में नाम कमाया है। वह भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख है मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बच्चों और मां के साथ मुंबई में बने आलीशान घर एंटीलिया में रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी के घर एक नन्हा मेहमान आया है और उनके घर में भी खुशियों का माहौल है। उनका परिवार हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है।

हाल ही में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी पिता बने हैं। उनके घर में खुशियों का माहौल है और मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बने हैं। मुकेश अंबानी के देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन बनने का सफर तो आपने कई बार पढ़ा होगा

लेकिन आज आपको बताएंगे कि वह अपने उसूलों के पक्के हैं। मुकेश अंबानी के जीवन में कुछ वसूल है जिनसे वह कभी समझौता नहीं करते आइए जानते क्या है वह वसूल।

  • क्या आप जानते हैं मुकेश अंबानी के पास बेशुमार दौलत होने के बावजूद उन्हें खाना बनाना पसंद है। जब भी वह खाली होते हैं तब अपने इस कुकिंग शौक को पूरा करते हैं। आपको बता दें कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद मुकेश अंबानी को शाकाहारी खाना पसंद है वह कभी भी मांस मछली को हाथ नहीं लगाते।
  • तमाम मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुकेश अंबानी कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाते। मुकेश अंबानी नशे से पूरी तरह से दूर हैं।
  • मुकेश अंबानी रोजाना सुबह 5:30 बजे के करीब बिस्तर छोड़ देते हैं उठने के बाद वह वर्कआउट करते हैं। उसके बाद ही अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ाते हैं।
  • हमेशा से कहा जाता है कि घर से निकलने से पहले बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए मुकेश अंबानी भी कुछ ऐसा ही करते हैं। मुकेश अंबानी घर से बाहर से निकलने से पहले अपनी मां के पैर जरूर छूते हैं।
  • अपने बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी मुकेश अंबानी रविवार का दिन पूरी तरह से अपने परिवार के साथ बिताते हैं। इस दिन पूरे दिन वह फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं।

About the Author :