MS Dhoni viral video: नए अवतार में दिखे माही, महेंद्र सिंह धोनी का हुक्का पीते वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं है. आज के समय में देश-विदेश में उनके करोड़ों फैंस है और उन्होंने अपने मेहनत के बदौलत काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है. एमएस धोनी का कोई भी वीडियो मिनट में वायरल हो जाता है और लोग जमकर उसपर प्यार लुटाते हैं.

वायरल हुआ धोनी का वीडियो (MS Dhoni viral video)

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी स्मोकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कोई उन्हें भला बुरा बोल रहा है तो कोई जमकर उनका सपोर्ट कर रहा है.

हुक्का पीते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें महेंद्र सिंह धोनी हुक्का पीते हुए नजर आ रहे हैं. उनके मुंह से धुएं का गुब्बार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. जहां पर धोनी स्मोकिंग कर रहे हैं वहां कई अन्य लोग भी मौजूद हैं. महेंद्र सिंह धोनी यहां फॉर्मल कोट पैंट पहने हैं और लंबे-लंबे बालों में वह बेहद अलग नजर आ रहे हैं.

धोनी का वीडियो देख हैरान हुए लोग

पूर्व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो देखकर लोग बेहद हैरान हो गए हैं. सोशल मीडिया प्रिया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है हालांकि लोगों को यह नहीं पता है कि यह वीडियो कब का है. कुछ लोगों को धोनी का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

whatsapp channel

google news

 

जॉर्ज बेली ने धोनी को लेकर कही थी यह बात

पिछले साल मीडिया से बातचीत के दौरान आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जार्ज बेली ने कहा कि धोनी युवा खिलाड़ियों के साथ बॉन्डिंग बनाने के लिए हुक्का का सेशन करते थे. जॉर्ज बेली 2009 से 2012 में माही के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल का हिस्सा थे. 2016 में उन्होंने सुपर जेंट्स पुणे से भी खेला था उसे समय धोनी राइजिंग सुपर जेंट्स टीम का कप्तानी कर रहे थे.

Also Read: साउथ फिल्म इंडस्ट्री मे MS DHONI के सास का चलता है सिक्का, जाने कौन है धोनी की सासु मां

जॉर्ज बेली ने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी को हुक्का पीना पसंद है. उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा इसे अपने कमरे में रखते हैं और उनका दरवाजा सभी के लिए ओपन रहता है. महेंद्र सिंह धोनी इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले हैं और उम्मीद है कि धोनी के कप्तानी में टीम अच्छा करेगी.

Share on