महज 30,000 रुपये की थी MS Dhoni की पहली बाइक, अब घर में खड़ी कई लग्जरी कारें-बाइक्स, एक की कीमत आधा करोंड़

MS Dhoni Bike Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक से कितना प्यार है यह बात तो जगजाहिर है, लेकिन क्या आपने कभी उनके बाइक और कार कलेक्शन का असल नजारा देखा है। अगर नहीं तो बता दे कि हाल-फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने साझा किया है। इस वीडियो में धोनी के साथ वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी भी नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni का गैराज नहीं शोरुम से कम, इसमें मौजूद है करोड़ो की बाइक्स और अरबों की कारें; देखें Video

वीडियो में धोनी के गैराज का नजारा देख आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कहीं यह कार और बाइक का शोरूम तो नहीं, क्योंकि इसमें 50 से ज्यादा महंगी क्लासिक लग्जरी बाइक और कुछ इतनी ही लग्जरी महंगी क्लासिक अमेरिकन कारें भी मौजूद है… लेकिन इन सबके बीच क्या आप यह जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन की पहली बाइक मात्र ₹30000 की खरीदी थी।

किसी शोरूम से कम नहीं महेंद्र सिंह धोनी का गैराज (MS Dhoni Bike Collection)

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी ने धोनी से मुलाकात का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में धोनी का कार-बाइक कलेक्शन उनके बैकग्राउंड में साफ नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में धोनी के गैराज में शामिल महंगी आलीशान लग्जरी बाइक्स और कारें दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस स्पेशल मुलाकात के इस वीडियो को धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने शूट किया है, जिसे वेंकटेश प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद धोनी के फैंस उनके इस कलेक्शन के मुरीद हो गए हैं।

whatsapp channel

google news

 

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की पहली बाइक (MS Dhoni First Bike)

भारत के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के बाइक-कार कलेक्शन की चर्चा इन दिनों चौतरफा हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की पहली बाइक कौन सी थी? दरअसल उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को बनाने से पहले जब खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर नौकरी की थी, उस दौरान उन्होंने अपनी सबसे पहली बाइक खरीदी थी। यह बाइक यामाहा आरएक्स 135 है। ये उनके जीवन की पहली बाइक थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस बाइक को ₹30000 में खरीदा था, जिसे उन्होंने साल 2003 में ₹15000 में पन्ना नाम के किसी व्यक्ति को बेच दिया था।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni की मंहगी गाड़ियों के बीच खड़ी है ये सस्ती बाइक, इस पर सफर करना ‘माही’ को है सबसे ज्यादा पसंद

जानकारी के मुताबिक धोनी ने यामाहा RD 350 और राजदुत जैसी बाइक्स भी चलाई थी। यह बाइक आज भी उनके कार कलेक्शन में शामिल है। बता दे आज महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में 50 से ज्यादा बाइक खड़ी है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इनमें से एक बाइक तो ऐसी है, जिसकी कीमत 47 लाख रुपए है।

धोनी के गैराज में खड़ी सबसे महंगी बाइक कौन सी है?

बता दे कि महेन्द्र सिंह धोनी गैराज में सबसे महंगी बाइक कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 132 (Confederate Hellcat X132) है। इस बाइक की कीमत 47 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है। इसके अलावा उनके गैराज के बाइक क्लेक्शन में मौजूद अन्य महंगी बाइक्स में Kawasaki Ninja H2 (कीमत 36 लाख रुपये), Ducati 1098 (कीमत 35 लाख रुपये), Harley-Davidson Fat Boy (कीमत 22 लाख रुपये) और Suzuki Hayabusa (कीमत 16.50 लाख रुपये) जैसी बाइक्स मौजूद है।

वहीं बात उनके कार क्लेक्शन की करें तो बता दे कि इस लिस्ट में शामिल फरारी 599 जीटीओ, ऑडी क्यू7, हमर एच2 और जीएमसी सेरा जैसी लग्जरी और मंहगी कारें मौजूद है।

Share on