MS Dhoni का गैराज नहीं शोरुम से कम, इसमें मौजूद है करोड़ो की बाइक्स और अरबों की कारें; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 जुलाई 2023, 12:00 अपराह्न

MS Dhoni Garage Video: धोनी को बाइक और कारों का बेहद शौक है।MS Dhoni के Garage में हर महंगी कार और शानदार बाइक मौजूद है।

MS Dhoni Garage Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। इतना ही नहीं क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज भी धोनी की शख्सियत के फैन है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। ऐसे में धोनी के क्रिकेट करियर के बारे में तो लगभग उनके सभी फैन जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी उनके बाइक और कार कलेक्शन की झलक देखी है।

कार-बाइक के शौकिन है धोनी

बता दे धोनी को बाइक और कारों का बेहद शौक है। ऐसे में MS Dhoni Garage में हर महंगी कार और शानदार बाइक मौजूद है। धोनी अक्सर अपनी बाइक्स के साथ सड़कों पर टशन मारते भी देखे जाते हैं। आइए हम आपको हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धोनी के बाइक और कार कलेक्शन की एक झलक दिखलाते है, जिसे देख आपकी आंखें भी चौंधिआ जाएंगी।

यहाँ देखें- MS Dhoni Garage Video

धोनी के बाइक और कार कलेक्शन को भारत में सबसे बड़े और सबसे अच्छे कलेक्शन के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि धोनी के पास लगभग हर लग्जरी बाइक और कार मौजूद है। इनमें से कई बाइक और कार ऐसी है, जो उन्होंने अपने बल्ले के दम पर हासिल की है। तो वहीं उनके इस कलेक्शन में शामिल कई लग्जरी गाड़ियां उन्होंने अपने शॉक में खरीदी है।

वायरल हुआ धोनी का बाइक-कार क्लेक्शन Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धोनी के बाइक और कार कलेक्शन की यह वीडियो काफी चर्चाओं में है। बता दे इस वीडियो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में धोनी के साथ वेंकटेश प्रसाद भी नजर आ रहे हैं। साथ ही पीछे धोनी का कार-बाइक कलेक्शन भी दिख रहा है, लेकिन वीडियो को देखते हुए इन कारों और बाइक की कंपनियों के बारे में बता पाना मुश्किल है।

वीडियो के साथ वेंकटेश प्रसाद ने धोनी और उनके कार-बाइक कलेक्शन की जमकर तारीफ की है। वही इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- “क्या कलेक्शन है और क्या आदमी है एमएसडी. एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी ज्यादा एक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के कलेक्शन की एक झलक है। बस इस आदमी और इसके जुनून से अभिभूत हो गया हूं।” इस वीडियो को देखने के बाद यह तो आप समझ ही गए होंगे कि धोनी के गैराज में कई बेशकीमती बाइक और कारें मौजूद है, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

ये भी पढ़ें- धोनी के फार्म हाउस से चाइए ओर्गनिक फल, सब्जियाँ या फिर दूध-अंडे, ऐसे करें ऑर्डर, सीधा पहुंचेगा घर

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।