MS Dhoni की मंहगी गाड़ियों के बीच खड़ी है ये सस्ती बाइक, इस पर सफर करना ‘माही’ को है सबसे ज्यादा पसंद

MS Dhoni Car-Bike Collection: भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। एमएस धोनी का क्रिकेट करियर उनके डेडीकेशन की कहानी बयां करता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को सिर्फ क्रिकेट से ही प्यार नहीं है, बल्कि उन्हें गाड़ी और बाइक्स के कलेक्शन से भी बहुत प्यार है। यही वजह है कि धोनी के गाड़ियों के बेड़े में कई महंगी-महंगी मोटरसाइकिल और कई महंगी लग्जरी कारें मौजूद है।

इनमें से एक बाइक ऐसी भी है जो बेहद कम कीमत की है। खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी को अपनी बाइक पर घूमना बेहद पसंद है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का इस बाइक के साथ ट्रैवल करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MS Dhoni Car Collection

वायरल हुआ महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची में सड़कों पर बाइक से घूमते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को महेंद्र सिंह धोनी के फैन क्लब की ओर से साझा किया गया है, जिसमें वह बाइक पर घूमते नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनके आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है। एमएस धोनी राइडिंग गियर पहने हुए हैं। वीडियो में पहले वह बाइक को खींचकर पीछे ले जाते हैं और फिर बाइक पर बैठकर वहां से निकल जाते हैं। इस वीडियो में वह लाल रंग की जिस बाइक पर नजर आ रहे हैं, उसका नाम टीवीएस अपाचे आरआर 310 है। बता दे यह पहली बार है जब महेंद्र सिंह धोनी को इस बाइक पर ट्रैवल करते हुए देखा गया है।

whatsapp channel

google news

 

टीवीएस अपाचे आरआर310 की खासियत और कीमत (TVS Apache RR 310 Price)

धोनी के बेड़े में मौजूद TVS Apache RR 310 की बात करे तो बता दे कि इस बाइक को BMW और TVS ने मिलकर डिजाइन किया है। इस बाइक को काफी अग्रेसिव और शार्प लुक दिया गया है। बता दे यह बीएमडब्ल्यू G310R का ही टीवीएस अपाचे वर्जन बताई जाती है।

MS Dhoni Car-Bike Collection

TVS Apache RR 310 बाइक में आपकों 313cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस बाइक का ये पावर इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो आपको 7.17 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड देने में सक्षम बताया जा रहा है। बात TVS Apache RR 310 की कीमत की करें, तो बता दे कि यह 2.65 लाख रुपये है। मालूम हो कि यह कीमत एक्स-शोरूम पर आधारित है।

MS Dhoni Bike Collection

धोनी के कलेक्शन में है कौन-कौन सी बाइक (MS Dhoni Bike Collection)

ये बात तो सभी जानते है कि एमएस धोनी के पास मंहगी कारों और बाइक का कलेक्शन है। ऐसे में बात उनके बाइक कलेक्शन की करें,  तो बता दे कि इसमें Kawasaki Ninja H2, Confederate X132 Hellcat, Kawasaki Ninja ZX-14R, Confederate X132 Hellcat और Harley Davidson Fat Boy जैसी कई मंहगी बाइक खड़ी है। इसके साथ ही उनके पास कुछ पुराने डिजाइन की भी बाइक है। इस लिस्ट में Yamaha RD 350, Yamaha RX100 और Suzuki Shogun, जैसी पुरानी बाइक्स भी मौजूद है।

Share on