मिस यूनिवर्स 2021 की जज बनी उर्वशी रौतेला, इजरायल की जमीं पर हिन्दुस्तानी अंदाज में किया शो का आगाज

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 दिसम्बर 2021, 5:05 अपराह्न

इजरायल में आज यानी रविवार से मिस यूनिवर्स 2021 के कंपटीशन का आगाज हो गया है। खास बात यह है कि इस मिस यूनिवर्स 2021 कॉन्टेस्ट को उत्तराखंड की बेटी व बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जज करेंगी। इस साल मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट जलवायु परिवर्तन समाजिक और वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित है। ऐसे में उर्वशी के इतने बड़े मंच का हिस्सा बनने से उनके परिवार में भी उत्साह का माहौल है। हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही है।मिस यूनिवर्स 2021 की जज बनी उर्वशी रौतेला

 

उर्वशी रौतेला फिल्म और फैशन की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुकी हैं। यही कारण है कि उन्हें मिस यूनिवर्स 2021 को जज करने का मौका मिला है। आज से इजरायल में शुरू हुए इस कॉन्टेस्ट के लिए उर्वशी खुद भी बेहद उत्साहित नजर आ रही ।हैं आज उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मालूम हो कि आज ही यह वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि होस्ट उर्वशी को इंट्रोड्यूस करवा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA ???????? (@urvashirautela)

वीडियो में जैसे ही होस्ट ने उर्वशी को इंट्रोड्यूस किया, उन्होंने अपनी शालीनता और सादगी का परिचय देते हुए हिंदुस्तानी अंदाज में हाथ जोड़कर नमस्ते कहा…वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा- मिस यूनिवर्स 2021 जज…सभी को नमस्ते!

मिस यूनिवर्स 2021 की जज बनी उर्वशी रौतेला

 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैन्स को उर्वशी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उर्वशी के पोस्ट पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा- आप पर प्राउड है, तो दूसरे ने लिखा- गर्व है कि आप भारतीय हैं।

About the Author :