वैलेंटाइन-डे पर बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक हुई मलाइका अरोड़ा, शेयर की शानदार तस्वीर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी (Malaika Arora And Arjun Kapoor) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हाल फिलहाल दोनों की शादी की खबरें भी लगातार सुर्खियों में छाई हुई, हालांकि दोनों की तरफ से शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। वही वैलेंटाइन-डे (Valentine’s Day) पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर (Malaika Arora And Arjun Kapoor Romentic Photos) शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच जबरदस्त बॉन्ड लग रहा है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

वैलेंटाइन-डे पर मलाइका ने किया प्यार का इजहार

मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीर शेयर होने के तुरंत बाद ही तेजी से वायरल होने लगी और फैंस भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महज 2 घंटे में मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीर 4.50 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा का माथा चूमते नजर आ रहे हैं और मलाइका अर्जुन की बाहों में आंखें बंद किए पूरी तरह से मदहोश दिख रही है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

whatsapp channel

google news

 

कैप्शन ने लुटा फैंस का दिल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दे मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने तस्वीर के साथ हार्ट इमोजी अटैच कर Mine कैप्शन में लिखा है। मलाइका के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई स्लैब्स ने भी कमेंट किया है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

मलाइका के इस रोमांटिक तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनके एक फैन ने लिखा- ब्यूटीफुल कपल…तो वहीं एक ने लिखा- हां हमेशा आपका… तो वही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस दौरान हार्ट इमोजी शेयर कर दोनों के प्यार को खूबसूरत बताया है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी मलाइका के तलाक के बाद खुलकर सामने आई थी। मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान को तलाक दिया था। 19 साल चली इस शादी को दोनों ने आपसी रजामंदी से तोड़ने का फैसला किया और अलग हो गए। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा है जिसका नाम अरहान खान है।

Share on