12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने पर ट्रोल होती हैं Malaika Arora, अब दिया हेटर्स को तगड़ा जवाब

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप (Malaika Arora And Arjun Kapoor) की ख़बरें हर दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स की लिस्ट (Bollywood Favorite Couple) में शुमार है। अक्सर दोनों को एक साथ ही पार्टी-इवेंट आदि में सपोर्ट किया जाता है। इसके अलावा दोनों अक्सर अपना फ्री टाइम एक दूसरे के साथ स्पेंड करना ही पसंद करते हैं। वहीं इन दिनों दोनों की शादी (Malaika Arora And Arjun Kapoor Marriage) को लेकर लगातार ख़बरें छाई हुई हैं। ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है, जब मलाइका को उनके और अर्जुन के बीच के 12 साल के अंतर को लेकर ट्रोलिंग (Malaika Arora Trolled) का सामना करना पड़ता है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

मलाइका का ट्रोलर्स को जवाब

वहीं अब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर और उनके बीच उम्र के अंतर को लेकर उठ रहे लगातार सवालों और ट्रोलर्स को लेकर जवाब दिया है। दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने ब्रेकअप, डिवोर्स और रिलेशनशिप सभी पर अपना नजरिया, अपनी परिभाषा बताई।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

whatsapp channel

google news

 

इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप और डिवोर्स के बारे में बात करते हुए कहा- किसी भी ब्रेकअप या डिवोर्स के बाद ये बहुत जरूरी है कि महिला अपना जीवन आगे बढ़ाएं और ऐसे उदास तनहा ना रहे। दरअसल रिलेशनशिप के मामले में लड़कियों को लेकर काफी मीसोगॉनिस्ट अप्रोच बन गया है। यहां पर बड़ी उम्र की महिलाओं के कम उम्र के पुरुषों के साथ रिलेशनशिप को अपवित्र माना जाता है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान इस बात का जिक्र भी किया कि उन्हें ट्रोलर्स के बयानों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। वह उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देती और ना ही रिएक्ट करती है, लेकिन वह अपनी रिलेशनशिप और डिवोर्स पर खुलकर बात करती हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

बता दे मलाइका अरोड़ा 48 साल की है और वह मौजूदा समय में खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को जब भी एक साथ देखा गया है तो यही नजर आया है कि दोनों के बीच उम्र का अंतर चाहे जितना भी हो, लेकिन कपल की बॉन्डिंग बेहद खास है… और यही बात उनके फैंस को पसंद है।

Share on