मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर की बेहद प्राइवेट तस्वीर, शर्म के मारे एक्टर को तकिये से छुपाया

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 मई 2023, 2:32 अपराह्न

Malaika-Arjun Private Photo Viral: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में शामिल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम टॉप लिस्ट में आता है। दोनों इन दिनों शादी के झमेले से परे अपने निजी जिंदगी को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी देखा जाता है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से उनकी शादी को लेकर कई बार सवाल किया जा चुका है, जिस पर दोनों का यही कहना है कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि दोनों खुलेआम अपने प्यार को जग जाहिर करते नजर आते हैं। वही मलाइका भी यह कहती है कि वह इस समय अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहती है। इन सभी के बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जिसने हंगामा मचा दिया है।

वायरल हुई अर्जुन कपूर की प्राइवेट तस्वीर

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक प्राइवेट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर एक ब्लैक सोफे पर लेटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कपड़े नहीं पहने हैं, बल्कि वह कुशन से अपने प्राइवेट बॉडी पार्ट को कवर करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा- ‘माय वेरी ऑन लेजी बॉय’

अर्जुन कपूर की बिना कपड़ों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। बता दें इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को भी टैग किया है। ऐसे में अर्जुन ने भी इस तस्वीर को हार्ट इमोजी के साथ अपने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है। अर्जुन कपूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मलाइका से 12 साल छोटे हैं अर्जुन कपूर

बता दे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों खुलेआम अपने प्यार का इजहार भी करते नजर आते हैं और अक्सर विदेश में छुट्टियों पर भी जाते दिखाई देते हैं। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है, जिस वजह से इस जोड़ी को कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है वही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के सभी करीबी और परिवार वाले लोग चाहते हैं कि दोनों काफी लंबे समय तक डेट कर चुके हैं और अब दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।