Malaika Arora ने किया अपने फेवरेट ‘पार्टनर’ के नाम का खुलासा, अर्जुन कपूर नहीं ये है वो शख्स

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इंडस्ट्री के फेमस कपल है। दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही दोनों को अक्सर एक साथ सपोर्ट भी किया जाता है। वही हाल फिलहाल दोनों की शादी (Malaika Arora And Arjun Kapoor Marriage) की खबरें भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Post Viral) ने एक नया ही खुलासा कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने खुलासे में बताया कि अर्जुन कपूर नहीं बल्कि कोई और ही उनका फेवरेट पार्टनर है।

Amrita Arora and Malaika Arora

 

अमृता अरोड़ा है मलाइका की फेवरेट

मालूम हो कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा (Malaika Arora And Amrita Arora Video) के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान उन्होंने बेहद खास अंदाज में अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना फेवरेट पाटनर बताया है। मलाइका ने अमृता अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मलाइका अमृता के साथ वर्कआउट करती हुई नजर आ रहा हैं।

whatsapp channel

google news

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- मैं शांत नहीं रह सकती, क्योंकि आज अमृता का बर्थडे है और इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। मैं हमेशा पार्टनर के साथ वर्कआउट करना पसंद करती हूं और इसमें कोई शक नहीं है कि अमृता अरोड़ा मेरी फेवरेट है। आप किसके साथ वर्कआउट सेक्शन करना पसंद करते हैं… अपने पार्टनर के साथ प्रैक्टिस करें और अपने पोस्ट को मेरे साथ शेयर करें।

Amrita Arora and Malaika Arora

 

मलाइका ने धूमधाम से अमृता अरोड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड में बेबो गर्ल करीना कपूर, करिश्मा कपूर शामिल हुई। वहीं करीना ने अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। तस्वीर में मलाइका, अमृता (Amrita Arora), करीना (Kareena Kapoor) और करिश्मा (Karishma Kapoor) मस्ती भरे पोज देती नजर आ रही है।

Share on