Malaika Arora birthday: बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज 49 साल की हो गई है। हालांकि आज मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज और अपनी बॉडी फिटनेस के साथ आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की न्यूकमर्स एक्ट्रेस को भी बराबर की टक्कर देती है। मलाइका अरोड़ा को उनके 49वें जन्मदिन (Malaika Arora 49th Birthday) पर इंडस्ट्री के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस ने बधाई दी है, लेकिन इस लिस्ट में जिसका नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वह है उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का… अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

49 साल की हुई मलाइका अरोड़ा
इस दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए न सिर्फ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि साथ ही कुछ ऐसा लिखा जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय कपल्स की जोड़ियों में से एक है। दोनों लव बर्ड्स को हर पार्टी, इवेंट और शो में एक साथ ही देखा जाता है। दोनों के बीच की लव केमिस्ट्री उनके फैंस का दिल लूट लेती है।

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने उनके साथ अपने रोमांटिक अंदाज की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए उन पर प्यार बरसाया है। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक पोस्ट साझा किया है। तस्वीर में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- “द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जो तुम हो वही रहो, खुश रहो, मेरी बनी रहना”।

अर्जुन कपूर का ये पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों की लव केमिस्ट्री देखकर फैंस एक बार फिर इस जोड़ी पर दिल हार बैठे हैं और जमकर कमेंट करते हुए मलाइका अरोड़ा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। मलाइका को जन्मदिन की बधाई देने वालों से इंडस्ट्री के कई स्लेब्स भी मौजूद है। इस लिस्ट में बेबो करीना कपूर खान, अभिनेत्री तारा सुतारिया और अभिषेक कपूर का नाम शामिल है।


















