Malaika Arora-Arjun Kapoor का हुआ ब्रेकअप! एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड की फैमिली को किया अनफॉलो

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड मुन्नी गर्ल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को इंडस्ट्री का बेस्ट कपल माना जाता है। दोनों की अक्सर शेयर होती तस्वीरें और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट कर देते हैं। दोनों जहां भी एक साथ नजर आते हैं, तस्वीर खींचने वालों की और उनकी जोड़ी की तारीफ करने वालों की लाइन लग जाती है। अर्जुन और मलाइका की बेशुमार लव केमिस्ट्री के बीच उनके ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है। वहीं अब मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की फैमिली को अनफॉलो भी कर दिया है, जिसके बाद लगभग यह ब्रेकअप की खबर कंफर्म मानी जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की बहनों को किया अनफॉलो

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में है। वहीं शनिवार को एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद यह खबरें लगभग कंफर्म मानी जा रही है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अर्जुन की बहनों जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और उनके चाचा अनिल कपूर को भी सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं कर रही है।

एक्ट्रेस की इन हरकतों के बाद अब फैंस इस बात को कंफर्म मान रहे हैं कि अर्जुन और मलाइका अलग हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनके कुछ फैंस को दोनों के ऑफिशल स्टेटमेंट का इंतजार है।

बता दे मलाइका अरोड़ा ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पैप्स के सामने स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने नजर आई है। इस दौरान उनके इस स्वेटशर्ट पर लिखा था- ‘Lets fall apart जिसका मतलब है चलो अलग हो जाते हैं….। इसके साथ ही इस पर एक स्माइली इमोजी भी बना हुआ था। इस मैसेज को पढ़ने के बाद फैंस और भी ज्यादा परेशान हो गए हैं और यह कयास लग रहे हैं कि कहीं मलाइका अरोड़ा अपने इस मैसेज से ब्रेकअप को कंफर्म तो नहीं कर रही।

whatsapp channel

google news

 

क्या अर्जुन के अकेले विदेश जाने पर नाराज है मलाइका

बता दे बीते दिनों अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ तस्वीरों को साझा किया था। इन तस्वीरों में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे। वहीं इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इस पर जब कोई रिएक्शन नहीं आया, तो फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में यह सवाल पूछने शुरू कर दिए कि क्या अर्जुन कपूर अकेले ही वेकेशन पर गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड कहां है। इसके बाद मलाइका अरोड़ा को भी एपी ढिल्लों की इवेंट पार्टी में अकेले ही देखा गया। इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ लिया, लेकिन अब तक ब्रेकअप को लेकर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है।

Share on