Malaika Arora: एक नहीं दो बार मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से की थी शादी, ये थी वजह

Malaika Arora And Arbaaz Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की डीवा क्वीन मलाइका अरोड़ा आज 49 साल (Malaika Arora Age) की हो गई है, लेकिन आज भी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल धड़काती नजर आती है। अपने अब तक के करियर में इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से मलाइका ने अपने गानों को एवरग्रीन बना दिया है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों खुद से 12 साल छोटे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Malaika Arora And Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। दरअसल मलाइका अरबाज खान (Malaika Arora And Arbaaz Khan) से साल 2017 में अलग हो गई थी, लेकिन आज भी दोनों खिलाफ केमिस्ट्री के चर्चे इंडस्ट्री में होते हैं।

जबरदस्त रही है मलाइका-अरबाज की लव स्टोरी

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की पहली मुलाकात से लेकर उनकी शादी तक का पूरा सफर बेहद दिलचस्प रहा है। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान करीबन 19 साल तक अपने रिश्ते को निभाते रहें, लेकिन साल 2016 में दोनों ने अचानक से अलग होने का फैसला किया, जिसके बाद साल 2017 में दोनों ऑफिशियल ही अलग हो गए। दोनों के अलग होने की खबर ने उनके फैंस को तोड़ कर रख दिया था।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की पहली मुलाकात कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और साथ ही नजदीक या फिर बढ़ने लगी। 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1998 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 12 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

19 साल बाद अरबाज से अलग हो गई थी मलाइका

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी किसी फिल्मी अंदाज से कम नहीं थी। दरअसल दोनों अलग-अलग धर्म से थे, इसलिए मलाइका और अरबाज ने पहले ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और इसके बाद दोनों मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह करते हुए दोबारा पति पत्नी बनें। हालांकि 19 सालों तक चला यह रिश्ता साल 2017 में टूट गया।

माता-पिता के तलाक पर कैसा था अरहान का रियेक्शन

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। दोनों के अलग होने के बाद उनके बेटे अरहान खान ने उनके रिश्ते को लेकर कहा था कि- दोनों एक साथ रहने से ज्यादा अलग-अलग रहकर खुश है और वह दोनों खुश है यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है।

अर्जुन कपूर को डेट कर रही है मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा के लव-अफेयर के चर्चे अर्जुन कपूर के साथ सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। कुछ सालों के इंतजार के बाद खुद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ प्यार का इजहार किया। वहीं अब दोनों सोशल मीडिया के जरिए अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।