Malaika-Arjun Engagement: पैरिस में अगले हफ्ते सगाई करेंगे मलाइका-अर्जुन! देखें फ्कंशन की पूरी डिटेल

Malaika Arora And Arjun Kapoor Engagement: बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक और पावर कपल जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाला है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और बॉलीवुड मुन्नी गर्ल मलाइका अरोड़ा की। मलाइकी और अर्जुन कपूर उम्र के लंबे फैसले को दरकिनार करते हुए जल्द ही सात फेरे लेंगे। बता दे बीते काफी लंबे समय से दोनों की शादी के चर्चे सुर्खियां बटोर रहे थे। वहीं अब दोनों की सगाई से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों जल्द ही दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में सगाई करने वाले हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

मलाइका-अर्जुन अगले हफ्ते पेरिस में करेंगे सगाई (Malaika-Arjun Engagement Date)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले हफ्ते एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना कर अपनी शादी के सफर की पहली शुरुआत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मुंबई में नहीं, बल्कि रोमांस के किंग शहर पैरिस में सगाई करने वाले हैं। इस बात की जानकारी स्लैब्स गॉसिप जर्नलिस्ट उमैर संधू ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा की है।

whatsapp channel

google news

 

उमैर संधू की ओर से साझा की गई इस जानकारी के बाद से अर्जुन और मलाइका को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। हर कोई दोनों को उनके नए सफर की शुरुआत की बधाइयां दे रहा है और साथ ही यह भी कह रहा है कि आप दोनों की जोड़ी हमेशा परफेक्ट लगती है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

फैंस कर रहे फाइनल कन्फर्मेशन का इंतजार

हालांकि इस दौरान यह भी बता दें कि अब तक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की और से शादी या सगाई को लेकर किसी भी तरह का कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और फैंस अर्जुन और मलाइका की ओर से इसके कन्फर्मेशन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Share on