Shinzo Abe Wife : कौन हैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी, प्यार से आरजे बुलाते थे एक्स पीएम

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Japan Ex-President Shinzo Abe) को एक सभा के दौरान 42 साल के एक शख्स ने गोली मार दी। इस दौरान गोली  (Shinzo Abe Gun Shoot Case) उनके शरीर के ऐसे अंग में जाकर लगी कि उन्हें तुरंत ही कार्डियक अरेस्ट आ गया और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद उनके सर में चोट आ गई और सर से खून बहने लगा। तत्काल उन्हें गंभीर हालत (Shinzo Abe Health Update) में अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल डॉक्टर उनकी हालत को लेकर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में चल रहा  है।

Shinzo abe Wife Akie Abe

कौन है शिंजो आबे की पत्नी

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अब तक भारत का सबसे ज्यादा बार दौरा करने वाले जापान के पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान तीन बार भारत का दौरा किया था। शिंजो आबे जब भी भारत के दौरे पर आए तो उनकी पत्नी (Shinzo abe Wife Akie Abe) अकई आबे भी भारत आई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान प्रधानमंत्री पद (PM Narendra Modi And Shinzo abe) पर रह चुके शिंजो आबे के आपसी संबंध हमेशा बेहद खास रहे हैं। समझौते से लेकर मुलाकात तक दोनों ने कारोबार के साथ-साथ एक दोस्ताना रिश्ता (PM Narendra Modi And Shinzo abe Relation) भी कायम किया है।

Shinzo abe Wife Akie Abe

whatsapp channel

google news

 

नहीं है शिंजो आबे और अकई आबे की कोई संतान

शिंजो आबे की पत्नी अकई आबे भारतीय मीडिया में भी खासा चर्चाओं में रह चुकी है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अकई आबे की शादी साल 1987 में हुई थी। खबरों के मुताबिक शिंजो आबे और अकई आबे की कोई संतान नहीं है।

Shinzo abe Wife Akie Abe

समाजिक कार्यकर्ता है अकई आबे

शिंजो आबे की पत्नी अकई आबे एक सामाजिक कार्यकर्ता है। सामाजिक कार्यों में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। उन्होंने सेक्सुअल माइनॉरिटी और एजीपीटी समुदाय को भी सपोर्ट किया है। बता दें साल 2014 में अकई आबे ने ग्रे प्राईड परेड में भी हिस्सा लिया था।

Shinzo abe Wife Akie Abe

फेमस रेडियो जॉकी रह चुकी है अकई आबे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी कई आबे एक फेमस आरजे भी रह चुकी हैं। उन्होंने बतौर रेडियो जॉकी भी काम किया है। 90 के दशक में अकई आबे आरजे रहते हुए Shimonoseki की प्रसिद्ध हस्तियों में से एक थी।

Shinzo abe Wife Akie Abe

अकई आबे की पढ़ाई

शादी के पहले अकई आबे ने कई कंपनियों में भी काम किया था। अकई आबे का जन्म जापान की जानी-मानी कंपनी मोरिनगा एंड कंपनी के प्रेसिडेंट के घर हुआ था। इसके बाद उन्होंने एसएचपीटी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और पढ़ाई में उनकी दिलचस्पी बहुत ज्यादा थी। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने रिक्कयो यूनिवर्सिटी से सोशल डिजाइनिंग एंड स्टडीज में मास्टर की डिग्री हासिल की।

Shinzo abe Wife Akie Abe

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है अकई आबे

शिंजो आबे की पत्नी अकई आबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को अपडेट करना बिल्कुल नहीं भूलती। इसके अलावा अकई आबे मौजूदा समय में टोक्यो के एक ऑर्गेनिक फॉर्म को भी चलाती है।

Share on