IPL Auction 2021: मुंबई इंडियंस ने सस्ते में खरीदे कई धुरंधर खिलाड़ी, देखे पूरी लिस्ट

आईपीएल की बात जब भी होती है तब बिना किसी झिझक के एक ही टीम का नाम आता है और वह है मुंबई इंडियंस। मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल पर अपना दबदबा बना कर रखा है। यह टीम इतनी संतुलित है कि इसकी बेंच स्ट्रेंथ से भी कई टीमें ना जीत पाए। इस तरह की टीम बनती है एक जबरदस्त कप्तान और अनुभवी कोचिंग स्टाफ से।

रोचक बात यह है कि जो 5 खिताब मुंबई ने हासिल किए हैं वह रोहित शर्मा की कप्तानी में ही की है। शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। उन्होंने आठ सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है जिसमें 5 बार खिताब अपने नाम किया है । आइए नजर डालते हैं मुंबई की टीम पर जिसमें रिटेंड और नीलामी में खरीदे गए नए खिलाड़ी में शामिल है।

:::: मुंबई इंडियंस (स्क्वाड):::::

रिटेन्ड प्लेयर्स :: रोहित शर्मा (कप्तान) , क्विंटन डी कॉक , सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह , आदित्य तारे , ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, क्रिस लिन, जयंत यादव, ईशान किशन , सूर्यकुमार यादव , कायरान पोलार्ड , हार्दिक पंड्या , कुणाल पांड्या , अनमोलप्रीत् सिंह , मोहसिन खान , अनुकूल रॉय ,राहुल चाहर।

:::: नीलामी 2021 में खरीदे गए खिलाड़ी::::

  1. नाथन कूल्टर नाइल ( ऑस्ट्रेलिया) – 5 करोड़ रुपए ।
  2. एडम मिलन – 3.20 करोड़   रुपए ।
  3. पीयूष चावला (भारत) – 2.20  करोड़ रुपए।
  4. जिम्मी निशाम (न्यूजीलैंड) – 50 लाख रुपए।
  5. युद्धवीर चरक (भारत) – 20 लाख रुपए।
  6. मार्को जॉनसन (दक्षिण अफ्रीका) – 20 लाख रुपए ।
  7. अर्जुन तेंदुलकर ( भारत) – 20 लाख रुपए ।
Share on