पटना के अशोक राजपथ मे बन रहा दो तल्ला सड़क कब होगा चालू? कहाँ तक पहुंचा है अभी काम; जाने

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 08 अगस्त 2024, 9:23 अपराह्न

Ashok Rajpath Double Decker: पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक इस डबल डेकर फ्लाईओवर को जनवरी 2025 तक चालू हो जाने का अनुमान है

पटना के कारगिल चौक से अशोक राजपथ होते हुए गायघाट जाने वाले लोगों को बड़ी राहत जल्द मिलने वाली है. अभी अशोक राजपथ पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए डबल डेकर फ्लाइओवर (Ashok Rajpath Double Decker) का निर्माण कार्य चालू प्रक्रिया में है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक अशोक राजपथ डबल डेकर फ्लाईओवर को जनवरी 2025 तक चालू हो जाने का अनुमान है। आज जिले के डीएम ने पटना में चल रहे तमाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान डॉक्टर चंद्रशेखर ने कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज तक डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा- बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा इस कार्य को तेजी से किया जा रहा है।

डबल डेकर फ्लाईओवर का गंगा पथ से होगा संपर्क

बता दें कि इस डबल डेकर फ्लाईओवर का कृष्णा घाट पर जेपी गंगा पथ से सीधा संपर्क बनाया जाएगा। इससे पटना विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पीएमसीएच के मरीज और डॉक्टर के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को भी काफी राहत मिल जाएगी। आम नागरिकों को भी इसमें काफी सहूलियत मिलेगी।

Also Read: बिहार: नवादा जिले के वारसलीगंज मे अडानी ग्रूप के सीमेंट्स फैक्ट्री का शिलान्यास, जाने कब तक हो जाएगा चालू

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सुबह 10:00 बजे गांधी मैदान से निरीक्षण कार्य प्रारंभ होकर अशोक राजपथ मे हो रहे मेट्रो निर्माण, कृष्ण घाट पर जेपी गंगा पथ- अशोक राजपथ संपर्क पथ का निर्माण कार्य और रानीपुर में पटना मेट्रो रेल डिपो का निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा राजेंद्र नगर एक्जीबिशन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के साथ जन सुविधाओं का भी जानकारी ली।पटना डीएम ने अतिक्रमण, यात्रा प्रबंधन, गंगा के जलस्तर सहित नागरिकों के सुख सुविधा के हर एक पहलू का भी जानकारी लिया।  

सितंबर 2021 मे हुआ था शिलान्यास (Ashok Rajpath Double Decker)

बता दे की अशोक राजपथ डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण कार्य का शिलान्यास सितंबर 2021 में किया गया था। इस पर करीब 422 का रुपए का खर्च आएगा। इसे बन जाने के बाद गांधी मैदान से मरीज बेहद ही आसानी से और बिना के झंझट के सीधे पीएमसीएच पहुंच सकेंगे। इसके लिए इस डबल डेकर फ्लाईओवर का एक आर्म के परिसर में सीधे उतरा जाएगा। बता भी दे कि यह राज्य  का दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर होगा। राज्य का पहला फ्लाईओवर छपरा में बन रहा है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।