एबी डी विलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी को कहा डीजल इंजन, धोनी के IPL संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा

IPL 2024: आईपीएल 2024 को शुरू होने में कुछ दिन ही बाकी है. इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई खबर सामने आने लगी है. कुछ लोगों का कहना है कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन है और इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल नहीं खेलेंगे. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट ले सकते हैं. 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी इस बार छठवें बार आईपीएल में सीएसके को विजई बनाने के लिए उतरेंगे.

22 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है जिसका पहला मुकाबला आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेली जाएगी. इसी बीच आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को डीजल इंजन बताया.

एबी डी विलियर्स ने धोनी को लेकर कहीं बड़ी बात(IPL 2024)

साउथ अफ्रीका के लीजेंड क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा कि वह एक बार फिर से टूर्नामेंट जीतने के लिए उतरेंगे. एबी डी विलियर्स ने कहा कि पिछले साल एम एस धोनी के रिटायरमेंट होने की अफवाह उड़ी थी. लेकिन वह डीजल इंजन है जो कभी खत्म नहीं होता है वह दौड़ते रहते हैं. वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है और अविश्वसनीय कप्तान भी.

whatsapp channel

google news

 

एबी डी विलियर्स ने कहा कि मेरा मानना है कि यह उनके उपस्थिति के माध्यम से है और यह महेंद्र सिंह धोनी के लीडरशिप के माध्यम से है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंदर अविश्वसनीय संस्कृति को जीवित रखा है.

Also Read:Railway News:जनरल टिकट लेने के लिए छुट्टे पैसे देने की झंझट खत्म, QR कोड से होगा पेमेंट

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह के कप्तानी में कोई भी दबाव में नहीं रहता है और महेंद्र सिंह धोनी सभी को बराबरी का मौका देते हैं. महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही अच्छे कप्तान है जो कि हर इंसान को समझने का प्रयास भी करते हैं

Share on