चांद पर कार दौड़ाने की तैयारी में जुटी Toyota और Hyundai, जाने क्या है इन अनोखी कारों की प्लानिंग!

Car For Moon Mission: चंद्रयान-3 के साथ दुनिया भर की निगाहें अब भारत के अगले मिशन पर टिक गई है। वहीं यह उम्मीद जताई जा रही है कि मून मिशन के बाद अब भारत सूर्य मिशन की शुरुआत कर सकता है। इस मिशन के साथ अब भारत चांद और उसके अन्य हिस्सों के राज को भी टटोलेगा, जो आज तक इंसानों के सामने नहीं खुले हैं। चांद की सरजमीं पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रक्रियाओं के कुछ घंटे बाद ही लोगों ने चांद और चंद्रयान-3 दोनों के बारे में हर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इन सब के बीच क्या आप जानते हैं कि हुंडई और टोयोटा जैसी कार कंपनियां की निगाहें भी चांद पर है।

चांद पर दौड़ेंगी हुंडई और टोयोटा की कारें?

हुंडई, टोयोटा और जनरल मोटर्स जैसी कई दिग्गज कंपनियां है, जो चांद पर लूनर रोवर दौड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनियों ने इन कारों को लेकर स्पेशल प्लान भी तैयार कर लिया है। क्या है कंपनी का यह पूरा प्लान, आईये हम आपको डिटेल में बताते हैं।

दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी नासा का कहना है कि चंद्रमा पर कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां मनुष्य आसानी से नहीं जा सकते हैं। यह इलाका अंतरिक्ष यात्रियों की पहुंच को सीमित करता है। इन्हें देखते हुए भविष्य में ऐसे मून रोवर को डेवलप करने की तैयारी चल रही है, जिन्हें चांद की सतह पर बिना किसी परेशानी के ऑटोनॉर्मस मोड में चलाया जा सकें।

कौन था चांद पर मून रोवर चलाने वाला पहला व्यक्ति

मालूम हो कि साल 1971 में अपोलो-15 मिशन के दौरान चांद की सतह पर पहली बार मूल रोवर को भेजा गया था। इस दौरान इस मिशन के कमांडर डेविड रैंनडोल्फ स्कॉट चांद की सरजमीं पर मून रोवर को चलाने वाले पहले इंसान थे।

whatsapp channel

google news

 

वही अब जनरल मोटर्स और लॉकहीड मार्टिन ने भी घोषणा कर दी है कि वह जल्द ही चांद की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने की लिए नेक्स्ट जेनरेशन के मून व्हीकल को डेवलप करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने एक साथ मिलकर काम करने का भी खुलासा किया है, जिसमें बताया गया है कि दक्षिणी ध्रुव पर मून रोवर को ले जाने के लिए ज्यादा पावरफुल बैटरी के साथ डिजाइन किया गया है, जहां इलाका सूर्य की रोशनी ना पहुंच पाने के कारण अंधेरे से भरा हुआ है। यह इलाका सिर्फ अंधेरे से भरा ही नहीं है, बल्कि ज्यादा कठिन और ठंड भी है।

Hyundai Tiger X-1

बता दे हुंडई कंपनी ने अपने एक रोबोट कांसेप्ट को पेश करने की तैयारी कर ली है, जो धरती के अलावा अब दूसरे ग्रहों की सतह पर भी आसानी से दौड़ाया जा सकेगा। कंपनी ने इसे Hyundai Tiger X-1 का नाम दिया है।

वहीं दूसरी ओर हुंडई के अलावा टोयोटा एक ऐसे ही मून रोवर को बनाने की तैयारी कर रही है, जिसे लूनर क्रूजर का नाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने इस रोवर के लिए जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के साथ साझेदारी भी कर ली है। इस मून रोवर में अंतरिक्ष यात्रियों को अंदर स्पेस सूट पहनने की कोई जरूरत नहीं होगी। साथ ही इसमें लगभग 460 क्यूबिट फिट रहने की जगह भी दी जाएगी। यह आपातकालीन स्थिति में चार लोगों के लिए पर्याप्त कर बताई जा रही है।

एलन मस्क की कंपनी भी कर रही मीन रोवर को लेकर तैयारी

इसके अलावा एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी में भी स्पेस को लेकर हाल ही में घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि वह 2026 तक पहले प्राइवेट मून रोवर को लॉन्च करेगी, जिसका इस्तेमाल आगामी स्टारशिप मिशन के लिए किया जा सकता है।

Share on