PM आवास योजना मे बिहार को मिले सर्वाधिक आवास, अब बिहार के गरीबो को मिलेगा अपना घर

बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया है कि वितीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार को सबसे अधिक 11 लाख 49 हज़ार 947 आवास का लक्ष्य केंद्र की ओर से मिला है। बिहार के लिए ऐसे स्थिति में केंद्र के तरफ से एक बेहद अच्छी ख़बर सामने आई है। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिहार को 11 लाख 49 हज़ार 947 आवास का लक्ष्य मिला है। श्रवण कुमार ने इस सौगात को लेकर केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने ये कहा कि बिहार में हर बेघर का अपना आवास हो, बहुत जल्द से जल्द केंद्र सरकार का यह लक्ष्य हम पूरा कर लेंगे। बिहार को ही देश भर में सबसे अधिक 11 लाख 49 हज़ार 947 आवास का आवंटन उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री ने ये भी बताया कि बिहार राज्य के गरीब जिनके पास अपना घर नही है ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हज़ार रुपये की राशि दी जाएगी। जिसमें 60% राशि केंद्र सरकार के द्वारा और 40 % राशि राज्य सरकार द्वारा उप्लब्ध कराई जाती है।
वितीय वर्ष 2021-22 के लिए बिहार को केंद्र की तरफ से जो 11 लाख 49 हज़ार 947 आवास का लक्ष्य है ये देश के अन्य सभी राज्यो की तुलना में सबसे अधिक है।

ऐसा है आकड़ा

ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गए स्थायी प्रतीक्षा सूची के सभी परिवार को बिहार में आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। इसका सर्वे करने पर लगभग 32 लाख 57 हज़ार 990 ऐसे परिवार पाए गए थे। विभाग द्वारा सभी राशि को जल्द ही सभी जिलों में बाँट दिया जाएगा। विभागीय मंत्री ने इसी क्रम में कहा कि वितीय वर्ष 2016-17 से प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रारंभ होने के उपरांत बिहार को वित्तिय वर्ष 2016-17 और 17-18 के लिए एक साथ 11 लाख 76 हज़ार 947 आवास , वितीय वर्ष 2018-19 में कोई लक्ष्य नही। वही 2019-20 में 13 लाख 2 हज़ार 259 आवास एवं 2020-21 में 7 लाख 80 हज़ार 102 आवास का लक्ष्य दिया गया था। अगर सारा एक साथ मिला कर देखा जाए तो बिहार को अब तक कुल 44 लाख 10 हज़ार 925 आवास का भौतिक लक्ष्य मिला है।

Share on