आपकी भी Eye Flu से लाल हो गई है आंखें, तो तुरंत करे घर बैठे ये उपाय, झट से मिलेगा आराम

Eye Flu Home Remedy : इन दिनों देश के कई राज्यों में आई फ्लू की समस्या लोगों के लिए परेशानी बन गई है। खासतौर पर राजधानी दिल्ली और उससे सटे गाजियाबाद और नोएडा सहित गुड़गांव में आई फ्लू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वही विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के दिनों में कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती है। इन्हीं के चलते आई फ्लू जैसी गंभीर बीमारी भा फैलती है।

इस बीमारी में आंखों में खुजली, चिपचिपा पन, आंखों से पानी निकलना, आंखों का लाल पड़ जाना जैसी परेशानियां शुरू हो जाती है। इसे मेडिकल भाषा में आई इनफेक्शन यानी कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो घरेलू उपाय से भी आई फ्लू यानी आई इनफेक्शन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

क्या है आई फ्लू की बीमारी?

आई फ्लू की परेशानियों की साथ लोगों को आंखों में खुजली होने लगती है। साथ ही आंखों के आसपास सूजन भी आ जाती है। ऐसे में आप चाहे तो इस परेशानी से घरेलू उपाय के जरिए भी राहत पा सकते हैं। बता दे आई फ्लू के संक्रमण को कम होने में एक हफ्ते का समय लगता है। इस दौरान सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि आई टू आई कॉन्टेक्ट के साथ यह और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा मरीज के संपर्क में आने वाले दूसरे लोग भी इससे संक्रमित हो जाते हैं और यह लगातार एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे व्यक्ति में फैलता जाता है। आई फ्लू को मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है।

क्या है आई फ्लू का घरेलू इलाज (Eye Flu Home Remedy)

बरसात के मौसम में इंफेक्शन के खतरे के साथ ही आई फ्लू का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक आई फ्लू की समस्या से निजात पाने के लिए त्रिफला से आंखों को साफ करना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। त्रिफला के काढ़े से आंख धोना फायदेमंद है। आइए हम आपको त्रिफला चूर्ण से किस तरीके से आंख धोनी चाहिए इस बारे में बताते हैं।

whatsapp channel

google news

 

त्रिफला चूर्ण से आंख धोने का तरीका

  • त्रिफला क्वाथ से आंख धोने के लिए आपको 10 ग्राम चूर्ण को रात भर भिगोकर रखना होगा।
  • इसके बाद इसे सुबह उबालकर आधा बना लें।
  • ठंडा होने के बाद इससे आंखों को धोएं। आंखों की खुजली और जलन में आपको राहत मिलेगी।

गर्म पानी से करें सिकाई (Eye Flu Home Remedy)

अगर आपकी भी आंखों में कंजंक्टिवाइटिस यानी आइफ्लू के कारण दर्द है या किसी अन्य संक्रमण के कारण आंखों में जलन हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आप गर्म पानी से अपनी आंखों की सिकाई करें। एक रिपोर्ट के मुताबिक गरम सिकाई से आंखों को आराम मिलता है। साथ ही आंखों के आसपास की सूजन भी कम हो जाती है। आंखों के गर्म सिकाई के लिए आपको कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर उसे धीरे-धीरे आंखों पर हल्के हाथ से लगाएना होता है। इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म ना हो।

ये भी पढ़ें – झड़ रहे हैं बाल? खाने में शामिल करें ये हेल्दी चीजे, परमानेंट रूप से मिट जाएगी हेयरफॉल की समस्या

Share on