घर से लक्ष्मी है नाराज, तो घर की इन 5 जगहों पर रखें ये सफेद चीज, धन-दौलत से भर जायेगी तिजाोरी!

Vastu Tips Money Problems: जिंदगी में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं। ऐसे में कई बार इन उतार-चढ़ावों के चलते घर परिवार में आई आर्थिक तंगी परिस्थितियों को और बिगाड़ देती है। हिंदू धर्म के मुताबिक यह परेशानियां वास्तु शास्त्र दोष लगने के कारण खड़ी होती है और इन परिस्थितियों के लिए अगर निवारण कार्य न किए जाएं, तो यह और बिगड़ जाती हैं। ऐसे में इंसान चाह कर भी इन मुश्किलों से बाहर नहीं निकल पाता। अगर आप भी आर्थिक तंगी की इन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, जिसके कारण आपके घर की सुख समृद्धि भी चली गई है, तो आइये हम आपको इसके निवारण के बारे में बताते हैं।

उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकांत मिश्रा शास्त्री के मुताबिक अगर आप वास्तु शास्त्र के इन उपायों को अपनाते हैं, तो आपको कभी भी आर्थिक तंगी की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इससे आपके घर की तिजोरी में साल दर साल वृद्धि ही होगी।

घर की आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय (Vastu Tips Money Problems)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में अगर आर्थिक तंगी है, तो इसे दूर करने के लिए कपूर सबसे कारगर उपाय है। इसको पूजा के स्थान पर रखना अधिक असरदार माना जाता है। दरअसल यह स्थान पूरे घर के लिए ऊर्जा का केंद्र होता है और इस जगह कपूर रखने से यह ऊर्जा पूरे घर में फैल जाती है, जिस से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। माना जाता है कि कपूर जलाने से परिवार के लोगों की मानसिक स्थिति भी शांत होती है और धन के मार्ग भी खुलते हैं।

  • घर की तिजोरी में रखे कपूर का टुकड़ा

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अपने घर की तिजोरी में भी एक कपूर की टिकिया जरूर रखें। दरअसल कपूर को तिजोरी में रखने से धन के मार्ग खुल जाते हैं और जीवन में तरक्की आने लगती है। इसके अलावा इस उपाय को करने से आपके धन के योग भी बनते हैं और पैसे के व्यर्थ के खर्चों पर भी लगाम लगती है। आप चाहे तो कपूर का एक टुकड़ा अपनी जेब में भी रख सकते हैं।

whatsapp channel

google news

 
  • रसोई घर में रखें कपूर का टुकड़ा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की रसोई में कपूर का टुकड़ा रखने से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। ऐसा करने से धन के योग तो बनते ही हैं, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा कपूर को किचन में रखने से कीटों से भी छुटकारा मिलता है।

  • बेडरुम में रखे कपूर का टुकड़ा

घर के बेडरूम में कपूर रखना बहुत अच्छा होता है। इससे घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है और अच्छी नींद भी आती है। इसके अलावा अगर आप शादीशुदा हैं, तो इससे आपके रिश्ते में सुधार होता है और जीवन की परेशानियां और चिंता खत्म हो जाती है।

  • मुख्य द्वार पर रखें कपूर का टुकडा

घर का मुख्य द्वार एक ऐसी जगह होती है, जहां पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं होती हैं। यह यहीं से प्रवेश करती है। ऐसे में अगर आप घर के मुख्य द्वार पर कपूर का टुकड़ा रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक शक्तियों के प्रवेश का खतरा कम हो जाता है और सकारात्मक ही घर में प्रवेश करती है। साथ ही इस से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ें- दिमाग तेज करने के साथ चेहरे की चमक बढ़ाता है बादाम, जाने एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिये?

Share on