Diwali 2023: कब है धनतेरस, गोवर्धन पूजा, काली चौदस, दीपावली और भैया दूज; देखें लक्ष्मी पूजा कैलेंडर

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 25 अक्टूबर 2023, 11:55 पूर्वाह्न

आईए जानते हैं इस साल धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, काली चौदस और भैया दूज कब मनाया जाएगी। देखें लक्ष्मी पूजा का कैलेंडर-

Diwali 2023: भारत में फेस्टिव सीजन का आगाज हो चुका है। दशहरा के समापन के बाद अब लोगों को दीपावली के त्यौहार का बेसब्री से इंतजार है। देखा जाए तो दीपावली का त्योहार 5 दिनों तक चलता है, जिसका शुभारंभ धनतेरस के दिन से होता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, जमीन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन शुभ वस्तुओं के खरीदारी करने से धन और दौलत के में अपार वृद्धि के संयोग बनते हैं। धनतेरस के शुरुआत से के बाद यह त्यौहार भैया दूज तक चलता है। तो आईए जानते हैं इस साल धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, काली चौदस और भैया दूज कब मनाया जाएगी। देखें लक्ष्मी पूजा का कैलेंडर-

कब है धनतेरस (Dhanteras 2023)

धनतेरस या धन त्रयोदशी कार्तिक मां के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 10 नवंबर को दोपहर 12:35 से प्रारंभ होगी जो 11 नवंबर के दोपहर 1:57 तक में खत्म होगी। त्रयोदशी के प्रदोष मुहूर्त के आधार पर धनतेरस 10 नवंबर शुक्रवार को पड़ रहा है। उसे दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।

कब है काली चौदस (Kali Chaudas 2023)

दीपावली के त्यौहार के दूसरे दिन काली चौदस मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि को काली चौदस पूजा किया जाता है। इस साल 11 नवंबर शनिवार को यह पड़ रहा है। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि 11 नवंबर को दोपहर 1:57 से 12 नवंबर को दोपहर 2:44 तक रहेगी। काली चौदस के दिन मां काली की पूजा की जाती है। इस दिन हनुमान की पूजा भी होती है।

कब है दीपावली (Diwali 2023)

इस साल दीपावली का त्योहार 12 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। हर साल दीपावली कार्तिक अमावस्या को मानते हैं। इस साल कार्तिक अमावस्या 12 नवंबर को दोपहर 2:44 से 13 नवंबर को दोपहर 2:56 तक है। 12 नवंबर को दीपावली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाएगी। इस बार 12 नवंबर को ही नरक चतुर्दशी, गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा और शारदा पूजा भी होगी।

कब है भैया दूज (Bhai Dooj 2023)

भैया दूज का पर्व कार्तिक मां के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 2:36 से 15 अक्टूबर 15 नवंबर दोपहर 1:47 तक है। इस साल भैया दूज 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन ही गोवर्धन पूजा और अनकूट भी मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- साधारण हवा या नाइट्रोजन गैस? जानें किस मौसम में टायर मे कौन सी हवा भरवाना रहता है बेस्ट

देखें एक नजर में दीपावली पूजा कैलेंडर

  • 10 नवंबर, दिन: शुक्रवार: धनतेरस, यम दीपक
  • 11 नवंबर, दिन: शनिवार: काली चौदस, हनुमान पूजा
  • 12 नवंबर, दिन: रविवार: नरक चतुर्दशी, दिवाली, लक्ष्मी पूजा
  • 13 नवंबर, दिन: सोमवार: दीवाली स्नान
  • 14 नवंबर, दिन: मंगलवार: भैया दूज, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post