Weather Forecast: ठंड से ठिठुरा बिहार! कोल्ड वेव का अलर्ट जारी, गया में 2.9 डिग्री पारा, जाने आपके शहर का हाल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 जनवरी 2023, 10:20 पूर्वाह्न

Bihar Weather Report Today: देश के तमाम हिस्सों में लगातार बढ़ रही ठंड से बिहार की अछूता नहीं है। बिहार के भी कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कई जगहों पर बर्फीली हवाओं ने लोगों को हाड़ कपा देने वाली ठंड का अनुभव करा दिया है। 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा और कोहरे की काली चादर को देखते हुए बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दे राजधानी पटना में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं रविवार की सुबह भी विजिबिलिटी 1000 मीटर से कम होने के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली की फ्लाइट एसजी-8721 को डायवर्ट करना पड़ा था। साथ ही कई ट्रेनें भी अपने तय समय से कई घंटे की देरी पर पहुंची।

बिहार का सबसे ठंडा जिला

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को बिहार में सबसे ज्यादा ठंड गया जिले में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान गया में पड़ रही ठंड में बीते 4 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लगातार बढ़ रही ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी तक हालात इसी तरह बनी रहेंगे।

Weather Report

क्या है राजधानी पटना के हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर राजधानी पटना की बात करें तो बता दे कि यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक यानी 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान औसत से 1 डिग्री कम यानी 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ में सक्रियता में देरी है। हालांकि इसके सक्रिय होने के बाद राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिसके साथ लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। फिलहाल 2 दिनों तक लोगों को इस कड़ाके की ठंड और कोहरे की चादर की मार झेलनी पड़ेगी।

शून्य पर पहुंची विजिबिलिटी

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे उत्तर भारत, मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों तक बढ़ती ठंड के साथ पारा और भी ज्यादा नीचे गिर सकता है। बता दे एक हफ्ते से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, यूपी, पश्चिमी बंगाल और जम्मू में घना कोहरा छाया हुआ है। इन राज्यों में सुबह 0 विजिबिलिटी के साथ आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वही बात राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, असम, त्रिपुरा की करें तो यहां भी घना कोहरा छाया हुआ है। यहां दृश्यता 200 से 500 मीटर तक है। अगले 3 दिनों तक दिल्ली, बिहार व यूपी में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

Bihar Weather Report

कोहरे से थमी ट्रेन की रफ्तार

देश के तमाम हिस्सों में बढ़ रहे घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है। कोहरे से ट्रेनों की लेटलतीफी रविवार को भी जारी रही और सोमवार के दिन की शुरुआत भी ट्रेनों की लेटलतीफी के साथ हुई। इस कड़ी में रविवार को नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे 39 मिनट देरी से पटना जंक्शन पहुंची। इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घंटे और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी अपने तय समय से 3 घंटे 25 मिनट की देरी से पहुंची।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।