Khan Sir Love: इस लड़की के प्यार में पागल है आपके खान सर, कपिल शर्मा के शो में खुद किया राज का खुलासा, शर्म से लाल हुए गाल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 जनवरी 2023, 11:01 पूर्वाह्न

Khan Sir Crush: बिहार के खान सर (Khan Sir) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खान सर का देसी अंदाज में पढ़ाने का तरीका आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। सोशल मीडिया के जरिए खान सर ने काफी पॉपुलरिटी बटोरी है। तो वहीं उनका यूट्यूब चैनल भी यूट्यूब के चर्चित चैनलों में से एक है। हाल ही में खान सर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से बात करते हुए अपनी जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव का खुलकर जिक्र किया और साथ ही कपिल शर्मा के पूछे गए कई मजेदार सवालों के जवाब भी बड़े चटपटे अंदाज में दिये।

हालांकि इस दौरान जब खान सर से उनके ट्रस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक ऐसी एक्ट्रेस के नाम का खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी चौक गए। अगर आप नहीं जानते कि खान सर की क्रश कौन है… तो आइए हम आपको बताते हैं।

कौन है खान सर की क्रश?

हाल ही में खान सर कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट नजर आए। इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा से काफी दिलचस्प बातें की। हाल फिलहाल टीवी पर खान सर के एपिसोड का प्रोमो वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दोनों के बीच की बातचीत के दौरान यह खुलासा हुआ है कि खान सर को बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन काफी पसंद है। इतना ही नहीं खान सर रवीना टंडन को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलो भी करते हैं।

रवीना टंडन का नाम सुनते ही शर्म से लाल हुए खान सर

जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ तो खान सर के चेहरे का रंग पूरी तरह से बदल गया। रवीना टंडन का नाम आते ही खान सर शर्म से लाल हो गए और उनके चेहरे पर हल्की सी हंसी भी आ गई, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। बता दे खान सर के अलावा द कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास नीरज और विवेक बिंद्रा शामिल होने वाले हैं। यह सभी लोग अपनी निजी जिंदगी को लेकर कपिल शर्मा के साथ खुलकर बात करेंगे।

कपिल शर्मा ने खोला खान सर का राज

दरअसल अपने लेटेस्ट एपिसोड में जब कपिल शर्मा ने खान सर से पूछा कि क्या आपको रवीना टंडन भी फॉलो करती है, तो इसके जवाब में खान सर ने हां कहा… और यह कहने के बाद खान सर मुस्कुराने लगे, जिसे देखकर कपिल शर्मा ने एक बार फिर उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया और यह सब देखकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

बता दे कपिल शर्मा का लेटेस्ट एपिसोड मोटिवेशनल स्पीकर्स पर आधारित होगा, जिसमें खान सर के साथ-साथ गोपालदास नीरज और विवेक बिंद्रा शामिल होंगे। इस दौरान गोपाल दास नीरज भी कपिल संग खुलकर बात करेंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।