बिहार: कंपकपाती ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, 2 दिन का कोल्ड-डे अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में शीतलहर (Cold Wave In India) के साथ ठंड का प्रकोप अपने चरम पर है। बिहार भी ठंड के कहर (Cold Wave In Bihar) से अछूता नहीं है। राज्य में दिनभर सर्द हवाओं के साथ कनकनी ठंड अपना कहर बरपा रही है। हिमालय से आ रही सर्द उत्तर पछुआ हवा (Cold Wave) के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग (Metrology Department Update) ने भी आने वाले 2 दिनों में ठंड के बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (Metrology Department) के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में शीत लहर के साथ राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

गौरतलब है कि राजधानी पटना सहित पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, किशनगंज, बिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, गया, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर आदि में शीतलहर का कहर चरम पर रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 24 घंटे के भीतर राज्य के दरभंगा, रोहतास और गया में पछुआ हवा के चलने से तापमान में भारी गिरावट आ सकती है।

whatsapp channel

google news

 

बीते 24 घंटे के आधार पर बात करें तो शुक्रवार को सिवान राज्य सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राज्य के कई हिस्सों में उत्तर पछुआ हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही, जिसके कारण दिन में भी ठंड का कहर जारी रहा। साथ ही धूप निकलने के बावजूद भी पटना सहित आसपास के कई शहरों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Share on