Bhojpuri Holi song: नीलकमल सिंह के इस भोजपुरी होली गाना ने मचाया तहलका, छा गया ‘मरद बेलुरा’ सोंग्स

Bhojpuri Holi song 2023: महाशिवरात्रि के जश्न के बाद अब लोग होली की तैयारियां में जुट चुके हैं। हमारे देश के कुछ इलाकों में होली का त्योहार बिना गानों के अधूरा होता है। बात करें बिहार,छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश की तो इन क्षेत्रों में भोजपुरी गानों को काफी ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। भोजपुरी गानों की धुन पर बिना ठुमका लगाए यहां कोई भी त्योहार का जश्न पूरा नही माना जाता। वही त्योहारों के वक़्त भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी एक्टिव हो जाती है और उनका काफी मुनाफा भी होता है। ऐसे में इनदिनों भोजपुरी सुपरस्टार नीलकमल सिंह और उनकी गर्लफ्रैंड सृष्टि उत्तराखंडी का एक गाना लोगों के बीच जबरदस्त वायरल हो रहा है।

लोगों को पसंद आ रही केमिस्ट्री :-

इतना ही नही इस गाने के रिलीज होते ही इसे लाखों में व्यूज भी मिल चुके हैं। बतादें की ये गाना होली को ध्यान में रखकर लिखा व कंपोज किया गया है और इसमे नीलकमल के साथ सृष्टि उत्तराखंडी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। बात करें इसके बोल की तो इस गाने की लाइन कुछ ऐसी है, ‘होली में माजा मिलेला ना पूरा’। मालूम हो कि इस गाने में नीलकमल और सृष्टि की केमिस्ट्री बेहद जबरदस्त लग रही है और दोनों का रोमांस लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

कई हिट गाने दे चुके हैं नीलकमल सिंह :-

जानकारी के अनुसार इस गाने के रिलीज होते ही इसे 50 हज़ार से ज्यादा लाइक्स और 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। आपको बतादें कि इस गाने को खुद नीलकमल ने गाया है और इसके लाइन्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है। वही गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और इसके कोरियोग्राफर बिक्रम राजपूत हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नही है जब नीलकमल सिंह ने ऐसा हिट गाना इंडस्ट्री को दिया है। इससे पहले भी वह कई हिट गाने भोजपुरी इंडस्ट्री को दे चुके हैं।

whatsapp channel

google news

 
Share on