Bhojpuri Holi Song 2023:‘गरम गोदम’ से लेकर ‘रंग ठोपे ठोप’ तक इन भोजपुरी गानो मे मचाया धमाल, विडियो देख चढ़ जाएगा होली

Trending Bhojpuri Holi song: हर बार की तरह इस साल भी होली के गाने लोगों के बीच ट्रेंड में आ गए हैं। तभी तो भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गानों को रिलीज होते ही मिलियन में व्यूज मिल गए। हालांकि इन दोनों के अलावा कई और कलाकारों ने भी हंगामा मचा दिया है और यूट्यूब पर भोजपुरी गानों का जलवा बरकरार है। वैसे भी होली का मजा भोजपुरी गानों के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई ये 5 सुपरहिट होली के गानें इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहे हैं। तो चलिए हम आपको आज इन गानों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप भी अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मुंह लागल बा :-

इस लिस्ट में सबसे पहला गाना खेसारी लाल यादव का ‘मुंह लागल बा’ है जो इनदिनों लोगों के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस व सिंगर राधा रावत नजर आ रही हैं। बतादें की इस गाने को दोनों ने मिलकर गाया है जिसे अबतक 4.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

whatsapp channel

google news

 

रंग ठोपे ठोप :-

अगला गाना जिसे आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं , वो है पवन सिंह और शिवानी सिंह के द्वारा गाया गाना “रंग ठोपे ठोप”। बतादें की इस गाने में पवन सिंह और श्वेता महारा एक साथ नजर आ रहे हैं जिसे अबतक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नही इस गाने का क्रेज लोगों के बीच अब भी जारी है।

गरम गोदाम :-

इस लिस्ट में तीसरा ट्रेंडिंग सांग खेसारी लाल यादव और नेहा राज के द्वारा गाया गाना “गरम गोदाम” है। बतादें की इस गाने में यामिनी सिंह की हॉट अदा लोगों को काफी पागल बना रही है और इसे अबतक 8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

होली में मजा :-

ट्रेंडिंग स्टार नीलकमल सिंह का गाना “होली में मजा मिलेला ना पूरा” भी लोगों के बीच काफी हंगामा मचा रहा है। बतादें की इस गाने में नीलकमल अपनी गर्लफ्रैंड सृष्टि उत्तराखंडी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं जिसे अबतक 2.2 लोगों ने देखा है।

ट्रेंडिंग कलर :-

इस लिस्ट में आखिरी गाना राकेश तिवारी व नीतू यादव द्वारा गाया गया ‘ट्रेंडिंग कलर” है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बतादें की इस गाने में नीतू यादव अपनी अदाओं से धमाल मचा रही हैं।

Share on