फिल्मों के बाद अब राजनीति में होने वाली है भोजपुरी की क्वीन Akshara Singh की एंट्री, इस पार्टी को जॉइन करेगी अक्षरा

Akshara Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस है और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है।सूत्रों की माने तो अक्षरा सिंह की अब राजनीति में एंट्री होने वाली है और वह जनसुराज पार्टी को आधिकारिक रूप से ज्वाइन करने वाली है। जैन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

जानिए कौन है Akshara Singh

अक्षरा सिंह भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस है और उन्होंने 2010 में सत्यमेव जयते फिल्म से अपने करियर की शुरूआत किया था। अब उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी फिल्में सुपरहिट होती है। पवन सिंह खेसारी लाल यादव दिनेश लाल निरहुआ जैसे भोजपुरी के मशहूर एक्टर्स के साथ उन्होंने काम किया है।

Also Read:Bihar Reservation: नीतीश कैबिनेट ने 75 फीसदी आरक्षण पर लगाई मुहर, जाने किस वर्ग को मिलेगा कितना आरक्षण

एक फिल्म के लिए जानीए कितना पैसा लेती है अक्षरा

भोजपुरी फिल्मों से अक्षरा सिंह को खूब पहचान मिली है और अफवाहों की माने तो अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लख रुपए लेती है। अब अक्षरा ने गानों की दुनिया में भी कदम रख दिया है और उन्होंने एक से बढ़कर एक गाना भी गया है।अक्षरा सिंह के गानों को भी लोग खूब पसंद करते हैं और उनके गानों के चर्चे होते रहते हैं।

whatsapp channel

google news

 

पवन सिंह से जुड़ा था अक्षरा सिंह का नाम

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं और परदे पर भी फैंस को उनकी जोड़ी खूब पसंद आती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन बाद में दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

Share on