सोना पहनना हर किसी के लिए नहीं होता शुभ, बन सकता है आपके बर्बादी की वजह, जाने कैसे बचे?

Astrology On Gold Wearing: सोने का मूल्य आज दुनिया में हर कोई जानता है। सोना पहनना समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। वही हिंदू संस्कृति में ज्योतिष इसे ग्रहों से जोड़कर देखते हैं। उनका कहना है कि सोने का जोड़ मुख्य रूप से बृहस्पति से होता है। सोना ऊर्जा और गर्मी दोनों ही पैदा करता है। इसके साथ ही यह विष के प्रभाव को भी नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर सोना लाभदायक हो तो व्यक्ति को समृद्ध बनाता है और अगर नुकसानदायक हो तो वह धारण करने वाले के जीवन पर मुश्किलों का दौर लेकर आता है।

ऐसे में केवल शौक के लिए सोना धारण करना कभी-कभी जीवन के लिए परेशानी की वजह बन जाता है। सोना केवल आवश्यकता और लाभ के आधार पर ही धारण करना चाहिए। सोना पहनने को लेकर क्या कहती ही ज्योतिष विद्या… आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

सोना पहनने के समय कुछ सावधानियां जरूर पढ़ते

  • बाए हाथ में सोने को तभी पहने जब विशेष आवश्यकता हो वरना कभी नहीं।
  • सोने की वस्तुओं को दान एवं उपहार हमेशा उसी को दें जो आपके लिए बेहद प्रिय हो।
  • सोने की पायल या बिछिया कभी धारण नहीं करनी चाहिए।
  • कमर में सोना धारण करना शुभ माना जाता है।
  • लाल धागे में सोने को पिरोकर बच्चे को पहना ना शुभ होता है।
  • स्वर्ण के साथ मांस मदिरा का सेवन करना जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है।

इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए सोना

  • ऐसे लोग जिन्हें पेट या मोटापे की समस्या हो इन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए।
  • जिन लोगों का अपने क्रोध पर अपनी जुबान पर नियंत्रण ना रहता हो इन लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए।
  • जिनकी कुंडली में बृहस्पति खराब हो उन्हें सोना धारण नहीं करना चाहिए।
  • जो लोग कोयला, लोहा या शनि से संबंधित व्यवसाय करते हो इन्हें सोना बिल्कुल धारण करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को या अति वृद्ध महिलाओं को भी सोना नहीं पहनना चाहिए।

किस राशी के लोगों के लिए सोना पहनना शुभ और अशुभ

  • वृश्चिक और मीन लग्न के लिए सोना धारण करना मध्यम होता है।
  • मेष, कर्क, सिंह और धनु लग्न के लिए सोना उत्तम होता है।
  • वृष, मिथुन,कन्या,और कुम्भ लग्न के लिए सोना उत्तम नहीं होता।
  • तुला और मकर लग्न के लिए सोना धारण करना कदापि उत्तम नहीं होता।

इस बीमारी से परेशान लोग जरूर पहने सोना

  • सर्दी जुकाम या सांस की समस्या हो तो सोना कनिष्ठा अंगुली में धारण करें।
  • अगर मन में शांति चाहिए और काम में एकाग्रता तो तर्जनी अंगुली में सोना धारण करना चाहिए।
  • संतान की समस्या का चाहते है हल तो उन्हें अनामिका अंगुली में सोना पहनाये।
  • दाम्पत्य जीवन से जुड़ी परेशानी का चाहिर हल तो सोने का लॉकेट या सोना गले में धारण करें।
Share on