हिप सर्जरी ने बिगाड़ दिया एक्ट्रेस का पूरा लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों ने सुनाये भर-भर कर ताने

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 मई 2023, 1:38 अपराह्न

Arshi Khan Hip Surgery: बिग बॉस से लेकर खबरों के गलियारों तक तहलका मचाने वाली कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन अर्शी खान हर बार एक नए तमाशे के साथ सोशल मीडिया पर छाई नजर आती है। इस बार अर्शी खान ने अपने ट्रांसफॉरमेशन से सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। दरअसल हाल ही में अर्शी खान ने हिप सर्जरी करवाई है, जिसके बाद उनकी बॉडी का शेप पूरी तरह से बदल गया है जो उनकी हर लेटेस्ट तस्वीर में नजर आ रहा है। ऐसे में इस हिप सर्जरी के चलते अर्शी खान को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

Arshi Khan

अर्शी खान ने करवाई हिप सर्जरी!

बिग बॉस से फेमस हुई अर्शी खान के लेटेस्ट इंस्टाग्राम रील वीडियो में उनका बॉडी शेप पहले से बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अर्शी खान के इन लेटेस्ट वीडियो के कारण ही उनके हिप सर्जरी कराने की खबरों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। इन दिनों अपने हर वीडियो में अर्शी खान अपने ट्रांसफॉरमेशन हुए बॉडी पार्ट को प्लांट करती हुई नजर आती है।

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक सर्जरी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा खुलासा? खुद बताया क्यों पड़ी जरूरत

यही वजह है कि एक्ट्रेस इन दिनों लगातार बॉडी फिट आउटफिट में नजर आ रही है और लगातार ऐसे वीडियो बना रही है जिनमें में अपना लॉअर पार्ट फोकस तरीके से दिखा सके।

ये भी पढ़ेंअस्पताल पहुंची गोविंदा की भांजी, कंडीशन देख डॉक्टरों ने तुरंच की सर्जरी, जाने अब कैसी है एक्ट्रेस?

Arshi Khan

ट्रोलर्स के निशाने पर आई अर्शी खान

अर्शी खान ने हिप सर्जरी तो करा ली है, लेकिन इस सर्जरी को फ्लांट कर वह लगातार खबरों के गलियारों में छाई हुई है। ऐसे में नेटीजंस भी उनके ट्रांसफॉरमेशन को लेकर उन्हें काफी ज्यादा खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई लोग ऐसे भी हैं, जो अर्शी खान के इस ट्रांसफॉर्मेशन को पसंद कर रहे हैं। अर्शी खान के इस ट्रांसफॉर्मेशन का कईयों ने मजाक उड़ाते हुए भद्दे-भद्दे कमेंट किए हैं। तो वहीं कई लोगों ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की दुकान तक कह दिया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।