Arbaaz-Malaika की शादी में इतने छोटे थे अर्जुन कपूर, आज मलाइका के साथ अफेयर्स के है चर्चे

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora And Arjun Kapoor) की जोड़ी को पसंद करने वाले आज सभी लोग उनकी शादी की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि इंडस्ट्री का यह पावर कपल आखिर कब शादी (Malaika Arora And Arjun Kapoor Wedding) के बंधन में बनने वाला है। ऐसे में अब जहां एक ओर दोनों की शादी की तैयारियों की खबर सुर्खियों में छाई हुई है, तो वही सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक ऐसी तस्वीर (Arjun Kapoor Childhood Photo Viral) हो रही है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि यह तस्वीर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान (Malaika Arora And Arbaaz Khan) के शादी समारोह की है। इसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की उम्र देखकर आप खुद भी हैरान हो जाएंगे।

अर्जुन-मलाइका में है उम्र का बड़ा फासला

यह बात तो सभी जानते हैं कि मलाइका अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी है। दोनों के उम्र के अंतर के चलते दोनों को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके साथ ही लोगों के बीच यह बात चर्चा का विषय बन गई है कि और अरबाज की शादी में अर्जुन कैसे दिखते थे।

whatsapp channel

google news

 

1998 में मलाइका-अरबाज ने की थी शादी

अरबाज और मलाइका अरोड़ा की प्रेम कहानी हमेशा से खबरों के गलियारों में टॉप ट्रेंड का हिस्सा रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी और पहली ही मुलाकात में अरबाज खान मलाइका को दिल दे बैठे थे। दोनों ने लगभग 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1998 में शादी की थी। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

अरबाज-मालाइका की शादी में कैसे दिखते थे अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी में अर्जुन कपूर काफी बच्चे दिखते थे। बता दे मलाइका अरोड़ा ने जब अरबाज खान से शादी की थी तो वह महज 21 साल की थी और शादी के 4 साल बाद ही साल 2002 में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरहिट कपल कहा जाता था। डेढ़ दशक तक दोनों की शादी काफी अच्छी चली थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी और बात तलाक तक पहुंच गई। हालात इस कदर खराब हो गए कि साल 2017 में दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए।

अलग-अलग पार्टनर को डेट कर रहे हैं मलाइका और अरबाज

जहां एक ओर आज मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रहे हैं, तो वही अरबाज खान भी खुद से 22 साल छोटी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रही है। मलाइका-अर्जुन और अरबाज-जॉर्जिया दोनों ही इन दिनों अपनी लव लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

Share on