Malaika Arora And Arjun Kapoor: करोड़ों खर्च कर भी मलाइका अरोड़ा के पास नहीं रह पाए अर्जुन कपूर, पड़ रहा दूर होना

बॉलीवुड ‘मुन्नी गर्ल’ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora And Arjun Kapoor) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगीयों को लेकर हमेशा खबरों के गलियारों में छाए रहते हैं। हाल फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में जुटे अर्जुन कपूर मलाइका संग अपने रिश्ते (Malaika Arora And Arjun Kapoor Relation) को लेकर भी काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर ने अपना घर बेच कर सभी को चौका दिया है। खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में अपना बांद्रा वेस्ट में 81 औरेट बिल्डिंग 16 करोड रुपए में बेच दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि उनका यह घर मलाइका के घर के पास में था। ऐसे में उनके इस घर को बेचने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

4 करोड़ के घाटे से अर्जुन कपूर ने बेचा घर

बांद्रा वेस्ट में बना अर्जुन कपूर का यह अपार्टमेंट 4364 वर्ग फुट में केसी मार्ग इमारत की 19वीं मंजिल पर था। हालांकि एक्टर ने अब तक अपने इस घर को बेचने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन के इस फ्लैट की रजिस्ट्री 19 मई 2020 को हुई थी, जिसे उन्होंने 4 करोड़ रुपए के घाटे में बेचा है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

बता दे अर्जुन कपूर का यह घर बेहद खूबसूरत और लग्जरियस था। यह घर सी फेसिंग था, जहां से वर्ली सी लिंक का खूबसूरत नजारा किसी को भी दिल को जीत सकता है। इस फ्लैट में स्पा, लाइब्रेरी, पूल जैसी सभी लग्जरी सुविधाएं भी उपलब्ध थी। सबसे खास बात यह थी कि उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी 81 औरेट बिल्डिंग में रहती थी, ऐसे में उनके इस घर को बेचने का कारण समझ से जरा परे है।बता दे मौजूदा समय में अर्जुन कपूर जुहू वाले अपने दूसरे अपार्टमेंट में रहते हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

कितने करोड़ के मालिक है अर्जुन कपूर

बात अर्जुन कपूर की नेटवर्थ की करें तो बता दें अर्जुन कपूर 74 करोड रुपए के मालिक है। वह एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कई फिल्म के ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। फिलहाल अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलन रिटर्न्स में बिजी है। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में द लेडी किलर और कुत्ते जैसी कई फिल्में शामिल है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।