सुरों के सरतार अरिजीत सिंह है करोड़ों के मालिक, जानते है एक गाने के लिए लेते है कितनी फीस

Arijit Singh Net Worth and fees: सुरों की दुनिया में अरिजीत सिंह का नाम हमेशा बुलंदियों पर रहा है। हालांकि इन दिनों अरिजीत सिंह अपने कुछ गानों को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में गाए गए गाने ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ को गाने के बाद अरिजीत सिंह का नाम इन दिनों लगातार विवादों में है। हालांकि इन विवादों पर अब अरिजीत सिंह अपनी चुप्पी तोड़ चुके हैं और उन्होंने कहा है- गेरुआ तो स्वामी विवेकानंद का रंग होता है। गेरुआ की जगह अगर वहां सफेद होता… तब भी क्या इतना ही विवाद होता…? रंग को लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है? देश के टॉप गायकों में शुमार अरिजीत सिंह अब इस रंग विवाद से अब परेशान हो गए हैं।

Arijit Singh

अरिजीत सिंह भारत के उन चुनिंदा गायकों में से हैं जिनकी आवाज को देश नहीं बल्कि विदेशों में भी भरपूर प्यार बटौरती है। देश के टॉप गायकों में अरिजीत सिंह का नाम शुमार है। अपनी गायकी के सुरों से ही अरिजीत ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है, लेकिन इसके बावजूद भी वह बेहद सिंपल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- एक ही साल मे अरिजित सिंह की टूट गई थी पहली शादी, प्रेग्नेंट होने पर गुपचुप रचाई थी दूसरी शादी

whatsapp channel

google news

 

Arijit Singh

एक गाने की कितनी फीस लेते हैं अरिजीत सिंह?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत सिंह एक गाने के लिए 20 से 25 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। यही वजह है कि उनका नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायकों के साथ साथ सबसे मंहगे गायकों में आता है। संपत्ति के मामले में अरिजीत के पास करोड़ों की दौलत है। कई सालों तक बॉलीवुड में संघर्ष करने के बाद अरिजीत सिंह को कामयाबी मिली थी और इस कामयाबी के बाद वह आसमान की उस बुलंदी पर छा गए, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आलीशान है अरिजीत का आशियाना

कुछ ही सालों में अरिजीत सिंह ने अपने परिवार के लिए न सिर्फ नवी मुंबई में आलीशान बंगला लिया, बल्कि आज उनके कार कलेक्शन में कई गाड़ियां भी शामिल है। बता दे अरिजीत सिंह के इस आलीशान घर की कीमत 8 करोड़ रुपए के करीब है। वही अरिजीत के कार कलेक्शन में हमर, मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद है, लेकिन इन सबके बावजूद अरिजीत बेहद सिंपल लाइफ स्टाइल जीना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- लोगो ने कहा ‘अरिजीत सिंह की वाइफ उनकी मां जैसी दिखती हैं’, पर काफी अलग है इनकी लव-स्टोरी

Arijit Singh

कितनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ

अरिजीत सिंह फिल्मों और एल्बम सॉन्ग के अलावा लाइव कॉन्सर्ट के जरिए भी करोड़ों में कमाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए 1.5 करोड रुपए फीस चार्ज करते हैं। इस हिसाब से वह सालाना लाइव कॉन्सर्ट के जरिए 8 से 10 करोड रुपए कमाते हैं। बता दे अरिजीत सिंह की टोटल नेट वर्थ 52 करोड रुपए की है। इसके अलावा अरिजीत अपने एनजीओ की चैरिटी के लिए भी अक्सर कॉन्सर्ट करते हैं। बता दे यह एनजीओ अरिजीत सिंह का ही है जिसे वह खुद चलाते हैं।

Share on