Anara Gupta MMS Scandal Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना देने वाली अनारा गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। महज 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस मिस जम्मू का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। एक दौर में अनारा गुप्ता को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस माना जाता था, लेकिन एक सीडी कांड ने उनके पूरे कैरियर को तबाह करके रख दिया। जब उनका यह MMS सीडी वीडियो वायरल हुआ, इसके बाद एक्ट्रेस का एंटरटेनमेंट करियर पूरी तरह से खत्म हो गया।
CD कांड के बाद खत्म हो गया अनारा गुप्ता का करियर
15 साल की उम्र में जम्मू ब्यूटी पेजेंट को जीतने वाली अनारा गुप्ता साल 1986 में पैदा हुई थी। 2001 में अनारा गुप्ता का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने जम्मू कश्मीर में मिस ब्यूटी पेजेंट जीता और इसी के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके लिए दरवाजे खुल गए। अनारा हिंदी, तमिल, तेलुगू और भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर में अनारा गुप्ता को हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस कहा जाता था।
ये भी पढ़ें- इन भोजपुरी एक्ट्रेस के MMS हुए लीक, किसी का डूबा करियर तो कोई हुआ फेमस
अनारा गुप्ता अपनी हसीना अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना देने का हुनर रखती हैं। 36 साल के उम्र में एक्ट्रेस के खाते में विवादों की लंबी लिस्ट शामिल है। अनारा गुप्ता ने तमिल, हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सबसे ज्यादा पैसा मिलता था। अनारा गुप्ता अब तक कई पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं, लेकिन एक सीडी कांड के बाद उनका पूरा करियर खत्म हो गया।
क्या था अनारा गुप्ता CD कांड?
अनारा गुप्ता के साथ जब सीडी कांड हुआ, तो उसके बाद उन्हें चौतरफा बदनामी झेलनी पड़ी। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को बेकसूर बताया और जांच के दौरान भी एक्ट्रेस के खिलाफ कोई सबूत भी नहीं मिला। सबूत ना मिलने के बाद यह केस बंद हो गया, लेकिन इसका असर उनके करियर पर ऐसा पड़ा कि उन्हें सिर्फ समाज में बदनामी नहीं झेलनी पड़ी, बल्कि डायरेक्टरों ने भी अनारा गुप्ता से किनारा कर लिया। इस केस ने उनके करियर को पूरी तरह से ब्रैक लग गया था।
ये भी पढ़ें- MMS के बाद फिर आया Anjali Arora का प्राइवेट Video, बंद कमरे में इस शख्स के साथ आई नजर, देखें
इस कांड के दौरान अनारा गुप्ता को जेल की सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा और इसी के साथ उन पर एक और संगीन आरोप लगा था। अनारा गुप्ता के नाम से एक फर्जी कंपनी का खुलासा हुआ, जिसने मासूम लोगों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। इस कंपनी ने कुल 45000 लोगों को ठगा था। हालांकि इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे।
अनारा गुप्ता की जिंदगी में फिल्मी परेदे की तरह ही कई उतार-चढ़ाव रहे। हालांकि इन सब कंट्रोवर्सीज के बाद एक बार फिर वह अपने करियर को लेकर फुल फोकस कर रही हैं। बता दे बीते साल अनारा गुप्ता पकडुवा बियाह से भोजपुरी के ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर चुकी है और इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिटिव है।